पंजाब विजीलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार विरोधी अभियान के तहत आज सेवानिवृत्त सब-इंस्पेक्टर दलजीत सिंह, जो उस समय पुलिस थाना छावनी, अमृतसर में तैनात था, को 10,000 रुपये रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। वर्तमान में वह एन.डी.पी.एस. कानून के तहत केंद्रीय जेल, अमृतसर में बंद था, जहां से उसे प्रोडक्शन वारंट पर लाकर गिरफ्तार कर लिया गया।