Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

पंजाब सरकार ने नागरिकों को सुगम और निर्विघ्न सेवाएं प्रदान करने के लिए नागरिक-केंद्रित दृष्टिकोण अपनाया

Updated on Tuesday, December 31, 2024 18:43 PM IST

चंडीगढ़ | राज्य  के नागरिकों को कुशल, ईमानदार, जवाबदेह और नागरिक-केंद्रित शासन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पंजाब सरकार ने कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं शुरू की हैं, ताकि राज्य को सही मायनों में डिजिटल रूप से सक्षम समाज में बदला जा सके।

पंजाब सरकार द्वारा शुरू की गई प्रमुख पहलों का उल्लेख करते हुए, पंजाब के प्रशासनिक सुधार और जन शिकायतो संबंधी मंत्री  अमन अरोड़ा ने बताया कि पंजाब ने हाल ही में एक महत्वपूर्ण परियोजना शुरू की है। इसके तहत सरपंचों, नंबरदारों और नगर पार्षदों (एमसीज़) को विभिन्न प्रमाण पत्रों जैसे कि निवास प्रमाण पत्र, जाति (एससी, बीसी/ओबीसी) प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र, वृद्धावस्था पेंशन और डोगरा प्रमाण पत्र से संबंधित आवेदनों की ऑनलाइन सत्यापन करने के अधिकार दिए गए हैं। इस परियोजना का उद्देश्य नागरिकों को इन प्रतिनिधियों से दस्तावेज़ों पर हस्ताक्षर करवाने में होने वाली असुविधा से राहत प्रदान करना है। इन स्थानीय प्रतिनिधियों को व्हाट्सएप के माध्यम से आवेदन प्राप्त होते हैं और वे व्हाट्सएप के माध्यम से ही अपनी सिफारिश कर सकते हैं।

प्रशासनिक सुधार विभाग ने दस्तावेजों की ऑनलाइन पुष्टि के लिए सभी पटवारियों की लॉगिन आईडी बनाई हैं। बीते सात महीनों में पटवारियों ने 9.20 लाख से अधिक आवेदनों का ऑनलाइन निपटारा किया है। अमन अरोड़ा ने कहा कि पंजाब सरकार ने नागरिकों को उनके दरवाजे पर 43 नागरिक-केंद्रित सेवाएं प्रदान करने के लिए "भगवंत मान सरकार-तुम्हारे द्वार" योजना शुरू की है। नागरिक इन 43 सेवाओं का लाभ लेने के लिए हेल्पलाइन नंबर 1076 पर कॉल करके अपनी सुविधा के अनुसार अपॉइंटमेंट बुक कर सकते हैं। सेवा सहायक निर्धारित समय पर नागरिक के घर जाकर टैबलेट के माध्यम से उनके आवेदनों पर कार्रवाई करते हैं और आवश्यक दस्तावेज़ भी इकट्ठा करते हैं। प्रमाण पत्र एसएमएस या व्हाट्सएप संदेश के माध्यम से सीधे उनके फोन पर भेजे जा रहे हैं। अब तक 1,11,915 से अधिक अपॉइंटमेंट्स पर कार्रवाई की जा चुकी है।

पटवारियों, सरपंचों, नंबरदारों और एमसीज़ द्वारा आवेदन की ऑनलाइन सत्यापन: अमन अरोड़ा

प्रशासनिक सुधार मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री  भगवंत सिंह मान ने 6 फरवरी, 2024 को “आपकी सरकार, आपके द्वार” योजना की शुरुआत की थी, जिसके तहत राज्य भर में शिविर लगाए जा रहे हैं। अब तक 11,090 शिविर लगाए जा चुके हैं और इन शिविरों में 50,046 शिकायतों का मौके पर ही निपटारा किया गया है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य मौके पर ही सेवाएं प्रदान करना और शिकायतों का निपटारा करके नागरिकों को सुविधा प्रदान करना है।

उन्होंने बताया कि इस दिसंबर माह में लंबित सेवाओं की दर घटकर 0.3% तक पहुंच गई है, जो अब तक की सबसे कम है। नागरिक सेवाओं में शून्य लंबित मामलों के लक्ष्य को पूरा करने के लिए लंबित सेवाओं की नियमित निगरानी सुनिश्चित की जा रही है।

अब पंजाब के नागरिकों को प्रमाण पत्रों की प्रतियां लेने के लिए किसी कार्यालय/सेवा केंद्र जाने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि पंजाब सरकार नागरिकों को एसएमएस और ईमेल के माध्यम से डिजिटल रूप से हस्ताक्षरित और क्यूआर कोड वाले प्रमाण पत्र प्रदान कर रही है। ये प्रमाण पत्र ऑनलाइन सत्यापन योग्य हैं और सभी कार्यालय इन प्रमाण पत्रों को स्वीकार करते हैं। अब तक 55,83,656 से अधिक दस्तावेज़ों की ऑनलाइन डिलीवरी की जा चुकी है।

Have something to say? Post your comment
श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

X