Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

पंजाब पुलिस ने सीमा पार से चलाए जा रहे नशा और हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया

Updated on Friday, January 03, 2025 19:01 PM IST

चंडीगढ़ | पंजाब को सुरक्षित प्रदेश बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता में, अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने सीमा पार से चलाए जा रहे नशा और हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 12 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें गिरोह का मुख्य सरगना भी शामिल है। उसकी पहचान मनजीत सिंह उर्फ भोला, निवासी गांव झंझोटी, अजनाला के रूप में हुई है। यह जानकारी डीजीपी गौरव यादव ने आज यहां दी।

गिरफ्तार अन्य 11 व्यक्तियों की पहचान अनिकेत वर्मा (निवासी छेहरटा); जोबनप्रीत सिंह उर्फ जोबन (निवासी छेहरटा); बबली (निवासी नारायणगढ़, छेहरटा); हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी (निवासी गुरु की वडाली); अमृतपाल सिंह उर्फ अंश (निवासी नारायणगढ़, छेहरटा); रेशमा (निवासी करतार नगर, छेहरटा); हर्षप्रीत सिंह उर्फ हरमन उर्फ हम्मा (निवासी गांव ठंडा, अमृतसर); मनदीप सिंह उर्फ कौशल उर्फ जोशी (निवासी गांव फतेहपुर, अमृतसर); गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी; लवप्रीत सिंह उर्फ जशन (दोनों निवासी गांव फतेहपुर) और आकाशदीप सिंह उर्फ अर्श (निवासी छेहरटा) के रूप में हुई है।

गिरोह का सरगना मनजीत उर्फ भोला पाक स्थित तस्करों से सीधा संपर्क में था और ड्रोन के माध्यम से खेप प्राप्त करता था: डीजीपी गौरव यादव

पुलिस टीमों ने आरोपियों के कब्जे से 2.19 किलो हेरोइन, तीन अत्याधुनिक पिस्तौल (जिनमें दो ऑटोमैटिक पिस्तौल शामिल हैं), 2.60 लाख रुपये की ड्रग मनी और एक टोयोटा फॉर्च्यूनर गाड़ी भी बरामद की है।

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि गिरोह का सरगना मनजीत उर्फ भोला पाकिस्तान स्थित तस्करों/हैंडलर्स के साथ सीधा संपर्क में था और सीमा पार से ड्रोन के जरिए नशा और हथियारों की खेप मंगवाता था। उन्होंने बताया कि जांच में पता चला है कि ड्रोन की मदद से रमदास और अजनाला बॉर्डर सेक्टरों पर खेप गिराई जाती थी। डीजीपी ने कहा कि इस मामले से संबंधित अन्य कड़ियों को जोड़ने के लिए जांच जारी है।

इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर (सीपी) अमृतसर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि आरोपी अनिकेत के नशा तस्करी के कारोबार में शामिल होने की पुख्ता जानकारी के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीमों ने उसे पकड़ने में सफलता हासिल की। उन्होंने बताया कि अनिकेत की गिरफ्तारी ने पूरे नेटवर्क का भंडाफोड़ कर दिया, और मुख्य सरगना मनजीत उर्फ भोला और उसके सभी साथियों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि इन आरोपियों में से पांच को जम्मू-कश्मीर पुलिस की मदद से जम्मू-कश्मीर से गिरफ्तार किया गया।

सीपी ने बताया कि जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी मनजीत उर्फ भोला गिरफ्तार महिला बबली, जो कि एक आंगनवाड़ी वर्कर है, के घर को खेप छिपाने के लिए उपयोग करता था और इन खेपों को आगे वितरित करने में अपने साथियों की मदद लेता था। पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करने के लिए आगे की जांच जारी है और आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां और बरामदगी संभव है।

इस संबंध में एफआईआर संख्या 226, दिनांक 24.12.2024 को थाना छेहरटा, अमृतसर में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं 21(बी), (सी)/27-ए और 29 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Have something to say? Post your comment
श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

X