Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

पंजाब जेल विभाग का ऐतिहासिक कदम: पहली बार जे.बी.टी. अध्यापकों की नियमित भर्ती

Updated on Thursday, January 02, 2025 19:10 PM IST

चंडीगढ़ | पंजाब के जेल मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने आज जेल विभाग में जे.बी.टी. अध्यापकों के पदों पर पहली बार ऐतिहासिक नियमित भर्ती करते हुए 15 जे.बी.टी. अध्यापकों को नियुक्ति पत्र सौंपे।

यहां पंजाब भवन में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह के दौरान स. भुल्लर ने कहा कि ये अध्यापक कैदियों और उनके बच्चों को शिक्षित करने तथा कैदियों को समाज की मुख्यधारा में शामिल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि पहले इन पदों पर अस्थायी नियुक्तियां की जाती थीं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार ने, तीन दशकों के बाद इन पदों पर नियमित भर्ती की है। उन्होंने कहा कि नव-नियुक्त अध्यापकों को उनके घरों के निकट तैनाती दी गई है ताकि वे अपनी ड्यूटी सुगमता से निभा सकें।

जेल मंत्री ने विभाग में भर्ती संबंधी चल रही पहलों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हाल ही में पूरी हुई भर्ती प्रक्रिया के तहत 738 वार्डन और 25 मैट्रन पहले ही अपनी ड्यूटी संभाल चुके हैं। इसके अलावा 175 वार्डन और 4 मैट्रन सहित गार्ड स्टाफ के 179 पदों पर भर्ती प्रक्रिया प्रगति पर है।

लालजीत सिंह भुल्लर ने 15 जे.बी.टी. अध्यापकों को नियुक्ति पत्र सौंपे , कहा, जेल विभाग के विभिन्न कैडरों को मज़बूत करने के लिए हो रही है लगातार भर्ती

विभाग को मज़बूत करने की मान सरकार की प्रतिबद्धता को रेखांकित करते हुए स. भुल्लर ने कहा कि जेल विभाग में विभिन्न कैडरों के 1220 पदों को पुनः सृजित किया जा रहा है, जिनकी भर्ती प्रक्रिया शीघ्र शुरू की जाएगी।

जेलों में चल रही शैक्षिक पहलों के बारे में बात करते हुए उन्होंने बताया कि विभाग के 'शिक्षा दाता प्रोजेक्ट' के तहत इस समय लगभग 2200 कैदी विभिन्न शैक्षिक कोर्स कर रहे हैं। वहीं, पंजाब कौशल विकास मिशन के तहत जनवरी 2025 से शुरू होने वाले इलेक्ट्रीशियन, प्लंबर और टेलरिंग समेत विभिन्न कोर्सों में 513 कैदी कौशल प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की उपलब्धियों को उजागर करते हुए स. भुल्लर ने बताया कि महज़ 33 महीनों में युवाओं को लगभग 50,000 नियमित सरकारी नौकरियां प्रदान की गई हैं। उन्होंने कहा कि यह पहल युवाओं के विदेश जाने के रुझान को कम करते हुए उन्हें रोजगार प्राप्त करने के लिए कतार में खड़ा होने के बजाय रोजगार देने वाला बनाने के मुख्यमंत्री के संकल्प को पूरा करने में अहम भूमिका निभा रही है।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा 2,65,430 उम्मीदवारों को निजी क्षेत्र में रोजगार मुहैया कराया गया है। इस अवसर पर ए.डी.जी.पी. जेल  अरुण पाल सिंह, आई.जी. जेल  रूप कुमार अरोड़ा और ए.आई.जी. जेल  राजीव अरोड़ा भी मौजूद थे।

Readers' Comments
ਸੁਖਮਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਬਾਹੀਆ 8/27/2023 2:35:15 AM

ਬਾਕੀ ਫ਼ੈਸਲੇ ਜੋ ਮਾਨ ਸਰਕਾਰ ਲੈ ਰਹੀ ਹੈ ਵਧੀਆ ਹੈ ਹੀ ਇਹ ਫੈਸਲਾ ਕਿਸਾਨ ਤੇ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਉੱਜਵਲ ਭਵਿੱਖ ਲਈ ਬਹੁਤ ਹੀ ਵਧੀਆ ਤੇ ਸਲਾਹੁਣਯੋਗ ਹੋਵੇਗਾ

Have something to say? Post your comment
श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

X