Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

पीने योग्य पानी की आपूर्ति और सिंचाई के लिए टेलों तक पानी पहुंचाने का प्रयास

Updated on Friday, January 03, 2025 19:06 PM IST

चंडीगढ़ | पंजाब के जल स्रोत एवं भूजल संरक्षण मंत्री  बरिंदर कुमार गोयल ने आज शुतराणा हलके में पीने योग्य पानी की आपूर्ति और सिंचाई के लिए टेलों तक पानी पहुंचाने हेतु 70 करोड़ रुपये की लागत वाली विभिन्न विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया।

गोयल ने शुतराणा, सधारणपुर और कलवाणू में रसौली माइनर, करमगढ़ लिंक-2 कैनाल सिस्टम, चोआ लिंक-2 कैनाल सिस्टम, माइनर नंबर 3, माइनर नंबर 5, बिशनगढ़ माइनर और अतालां माइनर को पक्का करने की नींव रखी। उन्होंने लोगों को पहले से डेढ़ गुना अधिक नहरी पानी मिलने पर बधाई देते हुए बताया कि अगले दो महीनों में सभी कार्य पूरे कर लिए जाएंगे और हलके के 75,000 एकड़ से अधिक क्षेत्र को धान के सीजन में नहरी पानी मिलेगा। इससे ट्यूबवेल बंद होने से बिजली और भूजल की बचत भी होगी।

जल स्रोत मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार ने टेलों तक पानी पहुंचाकर दिन-प्रतिदिन गहराता भूजल बचाया है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान ने कहा था कि पंजाब के हर खेत को नहरी पानी मिलेगा और आज इस वादे को पूरा कर दिखाया गया है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने घग्गर की समस्या को ज्यों का त्यों छोड़ दिया, लेकिन मौजूदा सरकार इस समस्या के समाधान के लिए गंभीरता से प्रयासरत है।

जल स्रोत मंत्री ने जनता से अपील की कि वे पानी के संरक्षण के लिए अपना कर्तव्य निभाएं। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार ने 2037 तक भूजल समाप्त होने की भविष्यवाणी के मद्देनज़र कई योजनाएं लागू की हैं। हर किसान सरकारी पाइपलाइन योजनाओं और सब्सिडी का लाभ उठाकर भूजल बचाने में योगदान दे सकता है। उन्होंने लोगों से दबाई गई सरकारी ज़मीनें छोड़ने की भी अपील की।

बरिंदर कुमार गोयल द्वारा शुतराणा हलके में 70 करोड़ रुपये की लागत वाली विभिन्न विकास परियोजनाओं का शुभारंभ

बरिंदर गोयल ने कहा कि केंद्र सरकार पंजाब को कोई सहयोग नहीं दे रही है, जिससे नहरी पानी की परियोजनाओं की शुरुआत में देरी हो रही है। हालांकि, पंजाब सरकार ने राज्य के 85 शहरों में पीने के नहरी पानी की आपूर्ति के लिए परियोजनाएं शुरू की हैं। उन्होंने जगजीत सिंह डल्लेवाल के अनशन पर केंद्र की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए केंद्र सरकार की आलोचना की और कहा कि यह किसानों और पंजाब को बर्बाद करने पर तुली है।

गोयल ने विधायक कुलवंत सिंह की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने हलके की समस्याओं और मांगों को विधानसभा में उठाकर समाधान करवाया। हलका विधायक कुलवंत सिंह बाजीगर ने मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान का धन्यवाद करते हुए कहा कि पंजाब सरकार ने शुतराणा हलके से पिछड़ेपन का तमगा हटा दिया है। उन्होंने अफसोस जताते हुए कहा कि पिछली सरकारों ने हलके की दशकों पुरानी मांगों को नज़रअंदाज किया, लेकिन अब सभी कार्य प्राथमिकता के आधार पर हो रहे हैं।

इस अवसर पर ए.डी.सी. (ज) ईशा सिंगल, एस.डी.एम. अशोक कुमार, मलकीत सिंह पड़ता, महिंगा सिंह बराड़, सुरेश शर्मा, ब्लॉक प्रधान बूटा सिंह विरक, ट्रक यूनियन प्रधान रणजीत सिंह, मदन लाल गोयल, नहरी विभाग (बी.एम.एल.) के इंजीनियर अंकित धीर, कार्यकारी इंजीनियर गुंदीप सिंह धालीवाल, एस.डी.ओ. स्वर्ण सिंह, तहसीलदार हर्षिमरन सिंह समेत क्षेत्र के प्रतिष्ठित लोग भी मौजूद थे।

Have something to say? Post your comment
श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

X