Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

ड्राइवर/कंडक्टर यूनियनों के साथ 15 दिनों में साझा की जाएगी सेवाओं को नियमित करने संबंधी मसौदे की प्रारंभिक प्रति: लालजीत सिंह भुल्लर

Updated on Thursday, January 02, 2025 19:09 PM IST

चंडीगढ़ | पंजाब के परिवहन मंत्री  लालजीत सिंह भुल्लर ने आज ठेका आधारित और आउटसोर्स ड्राइवर/कंडक्टर यूनियनों के प्रतिनिधियों से कहा कि सेवाओं को नियमित करने संबंधी मसौदे की प्रारंभिक प्रति 15 दिनों में उनके साथ साझा की जाएगी।

यहां पंजाब भवन में विभिन्न यूनियनों की साझी बैठक की अध्यक्षता करते हुए स. भुल्लर ने कहा कि ठेका कर्मचारियों को नियमित करने और आउटसोर्स कर्मचारियों को ठेके पर रखने संबंधी विभाग तेज़ी से नियम तैयार कर रहा है।

कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे कर्मचारियों की सेवाओं को नियमित करने के लिए समयबद्ध दृष्टिकोण अपनाएं और इस कार्य को जल्द से जल्द पूरा करें। बैठक के दौरान परिवहन मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि रोडवेज़ की वर्कशॉपस में आवश्यक स्पेयर पार्ट्स जल्द उपलब्ध कराए जाएं ताकि बसों के न चलने से विभाग को हो रहे वित्तीय नुकसान से बचा जा सके।

उन्होंने यह भी आदेश दिया कि नीलामी प्रक्रिया को सरल बनाते हुए कबाड़ बसों की नीलामी जल्द पूरी की जाए। इसके साथ ही उन्होंने रिकवरी ट्रकों की खरीद प्रक्रिया में तेज़ी लाने के निर्देश भी दिए। लालजीत सिंह भुल्लर ने कहा कि राज्य के कई रूटों, विशेष रूप से जालंधर और अमृतसर रूट पर, अवैध बस सेवाएं अभी भी चल रही हैं। उन्होंने अधिकारियों को आदेश दिया कि बस अड्डों के 500 मीटर के दायरे में अवैध बस संचालन संबंधी नियमों को सख्ती से लागू करते हुए चेकिंग अभियान चलाया जाए। यदि कोई अवैध रूप से सवारियां उतार या चढ़ा रहा है तो ऐसे बस ऑपरेटर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और बसों को ज़ब्त किया जाए।

परिवहन मंत्री ने अधिकारियों को सेवाओं को नियमित करने के लिए समयबद्ध दृष्टिकोण अपनाने पर ज़ोर दिया

उन्होंने स्टेट ट्रांसपोर्ट कमिश्नर  जसप्रीत सिंह को निर्देश दिया कि सुरक्षा के मद्देनज़र सरकारी बसों में लागू वाहन ट्रैकिंग सिस्टम को निजी बसों में भी लागू किया जाए। परिवहन विभाग के कर्मचारियों की पदोन्नति संबंधी शिकायतों पर भी उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि विभाग में हर स्तर पर होने वाली पदोन्नति प्रक्रिया में तेज़ी लाई जाए ताकि कर्मचारियों को उनका अधिकार मिल सके। परिवहन मंत्री ने यह भी कहा कि अनुकंपा के आधार पर दी जाने वाली सरकारी नौकरियों में प्राथमिकता दी जाए।

बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव (परिवहन)  डी.के. तिवारी, पीआरटीसी के वाइस चेयरमैन  बलविंदर सिंह झाड़वां, एसटीसी  जसप्रीत सिंह, एमडी पनबस  राजीव कुमार गुप्ता, एमडी पीआरटीसी  बिक्रमजीत सिंह शेरगिल, डिप्टी डायरेक्टर  परनीत सिंह मिन्हास, एडीओ पनबस  राजीव दत्ता, जीएम पीआरटीसी  मनिंदर सिंह और अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Have something to say? Post your comment
श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

X