शिरोमणी अकाली दल के वरिष्ठ अकाली नेता सरदार सुखबीर सिंह बादल ने आज पंजाब पुलिस के सहायक सब इंस्पेक्टर जसबीर सिंह एवं ए.एस.आई हीरा सिंह को राष्ट्रपति पुलिस पदक देने की सिफारिश की है। उन्होने कहा कि उनपर जब हमले का प्रयास किया गया तो अधिकारी द्वारा 4 दिसंबर को हरिमंदिर साहिब, अमृतसर परिसर में दिखाए गए ‘असाधारण और अनुकरणीय साहस और निस्वार्थ समर्पण के लिए यह पदक दिया जाना चाहिए।