Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

पंजाब की धरती व्यापार के लिए सबसे उत्तम : उद्योग मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद

Updated on Thursday, January 09, 2025 18:58 PM IST

चंडीगढ़ | ट्रेड प्रमोशन काउंसिल ऑफ इंडिया (टी पी सी आई) द्वारा नोएडा में आयोजित भारत के सबसे बड़े अंतरराष्ट्रीय फूड ट्रेड शो "इंडसफूड" के दौरान पंजाब के पर्यटन, सांस्कृतिक मामले, उद्योग और व्यापार तथा निवेश प्रोत्साहन मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने देश-विदेश की फूड इंडस्ट्री से जुड़ी कंपनियों के सीईओज और प्रतिनिधियों को पंजाब आने और यहां की गर्मजोशी भरी मेहमाननवाजी का अनुभव लेने के लिए राज्य में आने का खुला निमंत्रण दिया है।

उन्होंने कहा कि पंजाब की धरती उद्योग और व्यापार के लिए सबसे उपयुक्त है। उन्होंने कहा कि गुरुओं और संत-महात्माओं की बसाई इस धरती का वातावरण शांति, भाईचारा और समृद्धि से भरपूर है, जो व्यापार और उद्योगों की उन्नति के लिए पूरी तरह से अनुकूल है। सौंद ने यह भी बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और उनकी पूरी टीम राज्य में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए गंभीर और समर्पित प्रयास कर रही है।

जिक्र योग्य है कि इंडसफूड में फूड उद्योग से संबंधित 105 देशों की लगभग 3500 प्रदर्शक कंपनियों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पंजाब के कैबिनेट मंत्री तरुनप्रीत सिंह  सौंद ने नामी कंपनियों के सीईओ और प्रतिनिधियों का सम्मान किया। उन्होंने इस बात पर संतोष व्यक्त किया कि उन्हें एक ही छत के नीचे वैश्विक उद्योगपतियों और व्यापारियों को पंजाब की उद्योग समर्थक नीतियों से अवगत कराने का मौका मिला।

इस अवसर पर कंपनियों के प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए सौंद ने घोषणा की कि पंजाब सरकार आगामी नवंबर में पंजाब में अंतरराष्ट्रीय फूड फेस्टिवल का आयोजन करेगी, जिसमें फूड इंडस्ट्री और इससे जुड़े अन्य क्षेत्रों की अंतरराष्ट्रीय कंपनियों को आमंत्रित किया जाएगा।

अंतरराष्ट्रीय ट्रेड शो "इंडसफूड" में मुख्य अतिथि सौंद ने फूड उद्योग क्षेत्र की नामी कंपनियों के सीईओ का सम्मान किया

तरुनप्रीत सिंह सौंद ने पंजाब में निवेश करने की इच्छुक कंपनियों को सिंगल विंडो सिस्टम और "इन्वेस्ट पंजाब" के माध्यम से दी जा रही सहूलियतों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार निवेशकों की हर संभव सहायता के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का लक्ष्य है कि पंजाब के फूड सेक्टर को वैश्विक स्तर पर स्थापित किया जाए, और इसके लिए भरपूर प्रयास किए जा रहे हैं।उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार "वेरका," "सोहना," "फाइव रिवर्स" और अन्य ब्रांडों को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने के लिए विशेष प्रयास कर रही है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अब पंजाब के उत्पादों की मांग दिन प्रति दिन बढ़ रही है।

मंत्री सौंद ने निवेश की इच्छा व्यक्त करने वाली कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ अलग-अलग बैठकें भी कीं। उन्होंने टी.पी.सी.आई  के चेयरमैन मोहित सिंगला को अंतरराष्ट्रीय स्तर के इस फूड ट्रेड शो के आयोजन के लिए बधाई दी और टी.पी.सी.आई  का पंजाब चैप्टर स्थापित करने की बात कही।

उन्होंने बताया कि उन्हें इस आयोजन में शामिल होने के लिए पंजाब राज्य फूड कमीशन के चेयरमैन बाल मुकुंद शर्मा ने प्रेरित किया था। इस आयोजन में भाग लेकर वे अंतरराष्ट्रीय कंपनियों के प्रतिनिधियों को पंजाब में निवेश के लिए प्रोत्साहित कर पाए।

मंत्री सौंद ने इस मौके पर केंद्रीय वाणिज्य मंत्रालय की डायरेक्टर मोनिका गौड़ का भी विशेष आभार व्यक्त किया।

Have something to say? Post your comment
श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

X