Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

अकाल तख्त साहिब पहुंचा SAD वफद

Updated on Wednesday, January 08, 2025 19:23 PM IST

अमृतसर | शिरोमणी अकाली दल ने आज  अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह को एक ज्ञापन सौंपकर उन्हे पार्टी के संगठनात्मक चुनाव कराने के लिए सात सदस्यीय कमेटी बनाने के निर्देश को लागू करने में पार्टी के सामने आ रही कानूनी बाधाओं से अवगत कराया है तथा साथ ही तख्त प्रमुख को बताया कि पार्टी की कार्यकारिणी कमेटी के आगामी  संगठनात्मक चुनावों के लिए सदस्यता अभियान के कार्यक्रम की घोषणा करने के लिए शीघ्र ही पार्टी मीटिंग करेगी।

इस बारे में अन्य जानकारी देते हुए पार्टी के वरिष्ठ नेता डाॅ. दलजीत सिंह चीमा ने पत्रकारों को बताया कि पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने जत्थेदार को बताया कि अकाली दल ने हमेशा ही सर्वोच्च पवित्र स्थान के सभी निर्देशों को पूरी विनम्रता के साथ स्वीकार किया है। उन्होने कहा कि पार्टी के सभी नेताओं ने  अकाल तख्त साहिब द्वारा दी गई धार्मिक सजा भुगत ली है और अकाली दल के अध्यक्ष सरदार सुखबीर सिंह बादल ने भी पार्टी को अपना इस्तीफा सौंप दिया है।

डाॅ. चीमा ने कहा कि हालांकि तख्त के निर्देशानुसार सात मैंबरीय कमेटी के गठन में तकनीकी दिक्कतें आ रही हैं। उन्होने कहा कि तख्त को पहले ही इन मुददों के बारे में बताया जा चुका है। लेकिन पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज जत्थेदार साहिब को पूरा मामला विस्तार से समझाने के लिए समय लिया है। उन्होने कहा,‘‘ इस संबंध में सभी संवैधानिक संशोधन , सुप्रीम कोर्ट के निर्देश और चुनाव आयोग के दिशा- निर्देश तख्त को सौंपे गए हैं।’’

जत्थेदार रघबीर सिंह से मिले, वर्किंग कमेटी की मीटिंग में सुखबीर बादल के इस्तीफे पर होगा फैसला

अकाली नेता ने उन ताकतों की भी निंदा की जो लोगों को गुमराह कर रही हैं कि पार्टी के संगठनात्मक चुनावों की निगरानी के लिए कमेटी के गठन के निर्देश को लागू करने में कोई बाधा नही है। उन्होने कहा,‘‘ ऐसी ताकतें अब अपनी खुद की पार्टियों के पंजीकरण की प्रक्रिया में हैं। मैं उन लोगों को चुनौती देता हूं कि वे अपने आवेदन सार्वजनिक करें ताकि लोग समझ सकें कि वे जो बोलते हैं उससे वे लोग कितने अलग हैं।’’

डाॅ. चीमा ने कहा कि नई पार्टियों के पंजीकरण के लिए प्रोफार्मा के अनुसार, यह अनिवार्य किया गया था कि पार्टी के नाम में कोई धार्मिक यां जातिगत रंग नही होगा और इसका उददेश्य देश के संविधान के अनुरूप होगा। उन्होने कहा,‘‘ यह भी अनिवार्य है कि पार्टियों के सभी निर्णय लोकतांत्रित भावना को प्रतिबिंबित करेंगें और समाजवाद और धर्मनिरपेक्षता पार्टी के सिद्धांतों के रूप में काम करेंगें। यह भी स्पष्ट रूप से उल्लेख किया गया है कि सभी निर्णय लोकतांत्रिक तरीके से लिए जाएंगें और कोई वीटो पावर नही होगी।’’

इस अवसर पर अकाली दल ने गुलजार सिंह रणीके, हीरा सिंह गाबड़िया, परमजीत सिंह सरना,  राम सिंह , कुलवंत सिंह मान, सुरजीत सिंह कधोनवाल और अर्शदीप सिंह कलेर सहित पार्टी प्रतिनिधिमंडल को धैर्यपूर्वक सुनने का अवसर देने के लिए ज्ञानी रघबीर सिंह का आभार व्यक्त किया।

Have something to say? Post your comment
श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

X