Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

120 दिनों के भीतर 663 और कृषि सोलर पंप लगाए जाएंगे: अमन अरोड़ा

Updated on Tuesday, January 07, 2025 18:31 PM IST

चंडीगढ़ | राज्य के कृषि क्षेत्र को कार्बन-मुक्त बनाने के लिए प्राकृतिक ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए पंजाब सरकार अगले 120 दिनों के भीतर 663 और कृषि सोलर पंप लगाएगी। यह घोषणा आज पंजाब के नई और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री  अमन अरोड़ा ने की।

अमन अरोड़ा ने आज मैसर्ज ए.वी.आई. रिन्यूएबल्स एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड को 663 कृषि सोलर पंप लगाने के लिए वर्क ऑर्डर सौंपा। उन्होंने बताया कि पिछले महीने 2,356 सोलर पंप लगाने के लिए वर्क ऑर्डर जारी किए गए थे।

उन्होंने पंजाब एनर्जी डेवलेपमेंट ऑथोरिटी अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे किसानों की भलाई के लिए राज्य में 20,000 कृषि सोलर पंप लगाने के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए हर प्रयास तेज करें।

नई और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री ने पंजाब एनर्जी डेवलेपमेंट ऑथोरिटी अधिकारियों को 20,000 सोलर पंप लगाने के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रयास तेज करने के निर्देश दिए

उन्होंने बताया कि इस कंपनी का चयन सुचारू और पारदर्शी तरीके से बोली प्रक्रिया के माध्यम से किया गया है और 3, 5, 7.5 और 10 एच.पी. की क्षमता वाले कृषि सोलर पंपों पर सामान्य श्रेणी के किसानों को 60 प्रतिशत सब्सिडी मिलेगी, जबकि अनुसूचित जाति (एस.सी.) के किसानों को 80 प्रतिशत सब्सिडी मिल सकती है। यह पंप अंधेरे क्षेत्रों (जहां भूमिगत पानी का अत्यधिक उपयोग होता है) में उन किसानों के खेतों में लगाए जाएंगे, जिन्होंने पहले ही अपनी मोटरों पर सूक्ष्म सिंचाई प्रणालियाँ, जैसे ड्रिप या फव्वारा, स्थापित की हैं।

अमन अरोड़ा ने कहा कि इन सोलर पंपों से न केवल ईंधन की लागत घटेगी, बल्कि यह कृषि क्षेत्र को कार्बन-मुक्त करने में भी मदद करेगा और यह कृषि के अधिक टिकाऊ अभ्यासों को बढ़ावा देगा। अब किसानों को अपनी फसलों को पानी देने के लिए रात को खेतों में नहीं जाना पड़ेगा, क्योंकि ये पंप दिन के समय ही चलेंगे।

इस मौके पर पंजाब एनर्जी डेवलेपमेंट ऑथोरिटी के निदेशक  एम.पी. सिंह, संयुक्त निदेशक राजेश बांसल और संबंधित कंपनी के प्रतिनिधि मौजूद थे।

Have something to say? Post your comment
श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

X