Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

पंजाब पुलिस द्वारा सीमा पार से हो रही नशा तस्करी के नेटवर्क का पर्दाफाश

Updated on Tuesday, January 07, 2025 18:31 PM IST

चंडीगढ़ | मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशानुसार नशों के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 5 किलो हेरोइन समेत चार व्यक्तियों, जिनमें एक महिला भी शामिल है, को गिरफ्तार कर नशा तस्करी के गिरोह का पर्दाफाश किया है।

पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी (19) और बलजीत कौर (32), दोनों निवासी गांव मुठियावाल, जिला तरनतारन; मनिंदर सिंह (34), निवासी भिखीविंड, तरनतारन; और हरप्रीत सिंह (26), निवासी गांव लोधी गुज्जरां, अमृतसर के रूप में हुई है। पुलिस टीमों ने इनके कब्जे से हेरोइन के अलावा दो मोटरसाइकिल भी जब्त किए हैं।

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि सभी आरोपी पाकिस्तान आधारित तस्करों के सीधे संपर्क में थे और सीमा पार से ड्रोन के माध्यम से नशे की खेप मंगवाते थे। उन्होंने कहा कि इस मामले की आगे जांच की जा रही है और आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां व बरामदगी होने की संभावना है।

महिला समेत चार व्यक्ति गिरफ्तार, 5 किलो हेरोइन बरामद

इस ऑपरेशन के विवरण साझा करते हुए पुलिस कमिश्नर (सीपी) अमृतसर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि विश्वसनीय सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में डीसीपी हरप्रीत सिंह मंडेर, एडीसीपी इन्वेस्टिगेशन नवजोत सिंह और एसीपी डिटेक्टिव कुलदीप सिंह की निगरानी में, सीआईए स्टाफ-1 इंचार्ज इंस्पेक्टर अमोलकदीप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 1 जनवरी को गुरु की वडाली इलाके से 3 किलो हेरोइन समेत गुरप्रीत सिंह और बलजीत कौर को गिरफ्तार किया।

जांच में सामने आया कि गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी और बलजीत कौर रिश्ते में बुआ-भतीजा हैं। बलजीत कौर के पति बलबीर सिंह को 2022 में राजस्थान के श्रीगंगानगर के हिंदूमलकोट थाने द्वारा एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया था, जहां से उसके पास से 5 किलो हेरोइन बरामद हुई थी। वह वर्तमान में राजस्थान की करनपुर जेल में बंद है।

सीपी ने बताया कि सप्लायर्स, डीलर्स और खरीदारों के पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करने के साथ-साथ गिरफ्तार व्यक्तियों द्वारा अब तक खरीदी गई नशीली पदार्थों की कुल मात्रा का पता लगाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

गौरतलब है कि इस संबंध में छेहरटा थाना, अमृतसर में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(सी), 23 और 29/61/85 के तहत एफआईआर नंबर 1, दिनांक 1 जनवरी, 2025 दर्ज की गई है।

Have something to say? Post your comment
श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

X