Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

पंजाब पुलिस ने संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद गोलीबारी की घटना में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, एक पिस्तौल बरामद

Updated on Tuesday, January 07, 2025 18:31 PM IST

चंडीगढ़ | मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों पर पंजाब को अपराध मुक्त राज्य बनाने के लिए चल रहे अभियान के तहत, पंजाब पुलिस ने तरनतारन के वल्टोहा में एक संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद विदेशी मूल के गैंगस्टर प्रभदीप सिंह उर्फ प्रभ दासूवाल के दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया। तरनतारन में दो अलग-अलग गोलीबारी की घटनाओं की गुत्थी सुलझ गई है। यह जानकारी पंजाब के पुलिस  डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस(डीजीपी) गौरव यादव ने आज यहां दी।

इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान कर्णप्रीत सिंह उर्फ कर्ण निवासी गांव तूत (तरनतारन) और गुरलालजीत सिंह उर्फ लाली निवासी गांव भंगाला (तरनतारन) के रूप में हुई है। पुलिस टीमों ने आरोपियों के कब्जे से एक .32 बोर पिस्तौल, जिंदा कारतूस और खाली कारतूस के अलावा उनका होंडा एक्टिवा स्कूटर भी बरामद किया है, जिस पर वे सवार थे।

जानकारी के मुताबिक, दोनों आरोपी घनशियामपुरिया गैंग के हैंडलर प्रभ दासुवाल के निर्देश पर जबरन वसूली रैकेट चला रहे थे और गोलीबारी की दो घटनाओं को अंजाम दे चुके थे. गोलीबारी की ताजा घटना इस साल 1 जनवरी को गांव घरियाला में एक मेडिकल स्टोर पर हुई थी और वल्टोहा में गोलीबारी की दूसरी घटना 2 दिसंबर, 2024 को हुई थी, जब एक तस्कर को 20 लाख रुपये की फिरौती के लिए निशाना बनाया गया था।

गिरफ्तार आरोपी गैंगस्टर प्रभ दासूवाल के निर्देश पर रंगदारी रैकेट चला रहे थे:डीजीपी गौरव यादव

डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि इन घटनाओं के बाद तरनतारन पुलिस ने एक विशेष अभियान चलाया और तकनीकी पहलुओं और मानव खुफिया जानकारी के तहत कार्रवाई करते हुए दोनों मामलों में शामिल दो आरोपियों की पहचान की गई।

उन्होंने बताया कि कथित आरोपियों के वल्टोहा इलाके में घूमने की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एसपी इन्वेस्टिगेशन अजयराज सिंह, डीएसपी इन्वेस्टिगेशन राजिंदर मिन्हास और डीएसपी भिखीविंड प्रीत इंदर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपियों का पीछा किया और उन्हें वल्टोहा में चौराहे पर घेर लिया। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों ने पुलिस पार्टी पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिस पर पुलिस ने भी आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की।

तरनतारन के सीनियर पुलिस कप्तान (एसएसपी) अभिमन्यु राणा ने अधिक जानकारी सांझा करते हुए कहा कि जवाबी गोलीबारी में आरोपी कर्णप्रीत और गुरलालजीत को गोलियां लगीं। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों करण और गुरलालजीत को गिरफ्तार कर लिया गया है और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने कहा कि आरोपी कर्णप्रीत की आपराधिक रिकार्ड वाले है और वह पंजाब पुलिस को विभिन्न आपराधिक मामलों में वांछित था। एसएसपी ने कहा कि आगे की जांच चल रही है और दोनों मामलों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

इस संबंध में एफआईआर नं. 3 दिनांक 07/01/2025 को थाना वल्टोहा में भारतीय दंड संहिता (बीएनएस) की धारा 109, 132, 221 और 3(5) और शस्त्र अधिनियम की धारा 25 (6) (7) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Have something to say? Post your comment
श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

X