Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

पंजाब पुलिस ने दुबई से संचालित पाकिस्तान आधारित हथियार तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ किया

Updated on Thursday, January 09, 2025 19:00 PM IST

चंडीगढ़ | पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता में, काउंटर इंटेलिजेंस (सीआई) अमृतसर ने हथियारों की तस्करी में शामिल एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर दुबई स्थित भगोड़ा तस्कर मनजोत सिंह उर्फ मन्नू द्वारा संचालित और पाकिस्तान समर्थित हथियार तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ किया है। यह जानकारी आज पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने दी।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान गुरप्रीत सिंह उर्फ काका के रूप में हुई है, जो तरनतारन के गांव हवेलियां का निवासी है और इस समय अमृतसर ग्रामीण के गांव सैदपुर में रह रहा है। पुलिस टीमों ने उसके कब्जे से तीन अत्याधुनिक पिस्तौलें बरामद की हैं, जिनमें 9 एमएम की दो गलोक और एक .30 बोर चीनी पिस्तौल शामिल है। इसके अलावा, चार जिंदा कारतूस और उसका ग्रे रंग का होंडा एक्टिवा स्कूटर (पीबी 02ईएफ 2599) भी जब्त कर लिया गया है।

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि पुलिस को यह विश्वसनीय सूचना मिली थी कि दुबई में स्थित भारतीय मूल का व्यक्ति मनजोत सिंह उर्फ मन्नू अपने भारत स्थित साथियों की मदद से पाकिस्तान के रास्ते हथियारों की तस्करी का रैकेट चला रहा है। सीआई अमृतसर की टीम ने कार्रवाई शुरू की और आरोपी गुरप्रीत सिंह को गांव राम तीर्थ से गांव खुरमणियां, अमृतसर जाने वाली लिंक रोड पर विशेष नाका लगाकर उस समय गिरफ्तार कर लिया जब वह हथियारों की खेप पहुंचाने जा रहा था।

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि मनजोत सिंह इस नेटवर्क का मुख्य सरगना है, जो पाकिस्तान स्थित तस्करों से संपर्क करने के लिए एन्क्रिप्टेड एप्स का उपयोग कर रहा था। उन्होंने आगे बताया कि गिरफ्तार आरोपी ड्रोन के माध्यम से सीमा पार से फेंकी गई हथियारों की खेप को प्राप्त कर मनजोत के निर्देश पर पंजाब के विभिन्न शहरों में गैंगस्टरों को सप्लाई करता था।

उल्लेखनीय है कि आरोपी मनजोत 2022 में तरनतारन के थाना सराय अमानत खां में दर्ज एनडीपीएस मामले में पंजाब पुलिस को वांछित है। इसके अलावा, गिरफ्तार आरोपी गुरप्रीत सिंह भी थाना सराय अमानत खां में एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज आपराधिक मामले का सामना कर रहा है।

भगोड़ा तस्कर मनजोत सिंह पाकिस्तान आधारित तस्करों के संपर्क में था और दुबई से इस मॉड्यूल को चला रहा था: डीजीपी गौरव यादव

डीजीपी ने कहा कि पुलिस टीमों ने उसके एक साथी की भी पहचान कर ली है और उसे पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है। उन्होंने आगे कहा कि इस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच जारी है। उल्लेखनीय है कि इस संबंध में थाना स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (एसएसओसी), अमृतसर में आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 25(1)(ए) तथा भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) एक्ट की धारा 61(2) के तहत एफआईआर नंबर 1, दिनांक 08.01.2025 दर्ज की गई है।

Have something to say? Post your comment
श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

X