Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

साल 2024: वन विभाग की शानदार उपलब्धियों का वर्ष

Updated on Tuesday, December 31, 2024 18:00 PM IST

चंडीगढ़ | राज्य के अधिक से अधिक क्षेत्र को हरा-भरा बनाने और वन्य जीवों की सुरक्षा के उद्देश्य से वन और वन्य जीव सुरक्षा विभाग द्वारा साल 2024 के दौरान महत्वपूर्ण पहल की गईं। इस वर्ष के दौरान विभिन्न योजनाओं जैसे स्टेट अथॉरिटी कैंपा और हरियाली पंजाब मिशन के तहत 2.84 लाख पौधे लगाए गए हैं। इसके अलावा, 3153.33 हेक्टेयर क्षेत्र को वनों के अधीन लाया गया है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए वन और वन्य जीव सुरक्षा मंत्री श्री लाल चंद कटारूचक ने बताया कि गैर-वन और सरकारी भूमि में लगाए गए पौधों की अवैध कटाई को रोकने के साथ-साथ पर्यावरण को प्रदूषण से बचाने और अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित करने हेतु पंजाब कैबिनेट द्वारा 'ट्री प्रिज़र्वेशन पॉलिसी फॉर नॉन-फॉरेस्ट गवर्नमेंट एंड पब्लिक लैंड्स-2024' को हरी झंडी दी गई है।

मंत्री ने बताया कि प्रति ट्यूबवेल कम से कम 4 पौधे लगाने की नीति के तहत ट्यूबवेलों पर 28.99 लाख पौधे लगाए गए हैं। उन्होंने आगे बताया कि इस साल के दौरान 46 पवित्र वन और 268 नानक बगीचे भी स्थापित किए गए हैं। इसके साथ ही विभाग की नर्सरियों में महिला स्टाफ के लिए 78 शौचालय भी बनाए जा रहे हैं।

पेड़ों की सुरक्षा और पर्यावरण को प्रदूषण से बचाने के लिए मंत्रिमंडल द्वारा 'ट्री प्रिज़र्वेशन पॉलिसी फॉर नॉन-फॉरेस्ट गवर्नमेंट एंड पब्लिक लैंड्स-2024' को मंजूरी

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि 2030 तक वन अधीन क्षेत्र को 7.5 प्रतिशत तक बढ़ाने के लक्ष्य को पूरा करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा 792.88 करोड़ रुपये की परियोजना को मंजूरी दी गई है। उन्होंने आगे बताया कि यह परियोजना 5 वर्षों में लागू की जाएगी और इसे राज्य सरकार द्वारा जापानी इंटरनेशनल कोऑपरेशन एजेंसी (जे.आई.सी.ए) के सहयोग से संपूर्ण किया जाएगा।

रोज़गार सृजन पर बात करते हुए उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा दो वर्षों के दौरान डिप्टी रेंजर, फॉरेस्टर, वन गार्ड, क्लर्क आदि श्रेणियों में 276 सीधी भर्तियां की गई हैं। वन्य जीव सुरक्षा विभाग की प्रगति पर प्रकाश डालते हुए मंत्री ने बताया कि छतबीड़ चिड़ियाघर में देश की सबसे बड़ी और सबसे लंबी वॉक-इन-एवियरी का उद्घाटन किया गया है। इसके साथ ही चिड़ियाघर में एक अत्याधुनिक डायनासोर पार्क भी स्थापित किया गया है। उन्होंने आगे बताया कि केंद्र सरकार द्वारा प्राथमिकता के आधार पर विकसित करने के लिए पंजाब के 5 वेटलैंड्स - हरीके, रोपड़, कंजली, केशोपुर और नंगल की पहचान की गई है। उन्होंने बताया कि राज्य भर के विभिन्न चिड़ियाघरों और वन्य जीवों के संरक्षण के सर्वांगीण विकास के लिए 25.29 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।

Have something to say? Post your comment
श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

X