Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

डा. रवजोत सिंह ने राज्यसभा मेंबर सीचेवाल के साथ अस्थाई पंपिंग स्टेशन स्थापित करने के लिए चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया

Updated on Thursday, January 02, 2025 19:11 PM IST

चंडीगढ़ | स्थानीय निकाय मंत्री डा. रवजोत सिंह ने गुरुवार को राज्यसभा सदस्य संत बलबीर सिंह सीचेवाल के साथ ' बुड्ढे दरिया' के गौशाला प्वाइंट के पास एक अस्थाई पंपिंग स्टेशन स्थापित करने के लिए चल रहे काम का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान डिप्टी कमिश्नर (डी.सी.)जतिंदर  जोरवाल, नगर निगम कमिश्नर आदित्य डेचलवाल, ए.डी.सी रोहित गुप्ता, नगर निगम के अतिरिक्त कमिश्नर परमदीप सिंह सहित नगर निगम और पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (पी.पी.सी.बी.) के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

यह अस्थाई पंपिंग स्टेशन राज्यसभा सदस्य संत सीचेवाल द्वारा 'बुड्ढे दरिया' में प्रदूषण कम करने के लिए शुरू की गई 'कार सेवा' के तहत स्थापित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य गौशाला प्वाइंट से एस.टी.पी. जमालपुर तक सीवरेज पानी को पंप करना है जब तक कि गौशाला के स्थान पर एक स्थाई इंटरमीडिएट पंपिंग स्टेशन (आई.पी.एस.) स्थापित नहीं हो जाता।

गौशाला आई.पी.एस. स्थापित करने की परियोजना अदालत में चल रहे मामले के कारण लंबित है। इस दौरे के दौरान कैबिनेट मंत्री डा. रवजोत सिंह ने प्रक्रिया को तेज करने के लिए उठाए जाने वाले कदमों पर भी चर्चा की।

इसके अलावा कैबिनेट मंत्री डा. रवजोत सिंह ने पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (पी.पी.सी.बी.) और नगर निगम के अधिकारियों को तत्काल निर्देश जारी किए कि वे यह सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाएं कि गोबर और औद्योगिक अपशिष्टों को ' बुड्ढे दरिया' में न डाला जाए। डा.रवजोत सिंह ने संबंधित अधिकारियों को हैबोवाल और ताजपुर रोड डेयरी परिसरों में बायोगैस प्लांट स्थापित करने के काम में तेजी लाने का भी निर्देश दिया। इन प्लांटों में गोबर का उपयोग बायोगैस बनाने में किया जाएगा। तब तक, अधिकारियों को डेयरी यूनिट से गोबर इकट्ठा करने और उसे निर्धारित स्थानों पर डंप करने की अस्थाई व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया ।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार की 'बुड्ढे दरिया' को साफ करने की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए, स्थानीय निकाय मंत्री डा. रवजोत सिंह ने राज्यसभा सदस्य संत सीचेवाल द्वारा शुरू की गई 'कार सेवा' के तहत उठाए जा रहे कदमों की सराहना की। डा.रवजोत सिंह ने कहा कि इस अस्थायी पंपिंग स्टेशन की स्थापना से निश्चित रूप से दरिया में प्रदूषण को कम करने में मदद मिलेगी क्योंकि इसके तहत सीवरेज पानी को दरिया में जाने से पहले जमालपुर एसटीपी पर उचित ढंग से ट्रीट किया जाएगा।

डा.रवजोत सिंह ने कहा कि ' बुड्ढे दरिया' में प्रदूषण कम करने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे है और इस संबंध में संबंधित विभागों को सख्त निर्देश जारी किए गए है।

Have something to say? Post your comment
श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

X