चंडीगढ, 14 मई : पुरस्कार विजेता डेयरी टेक स्टार्ट-अप, मूओफार्म ने प्लेस्टोर पर उपलब्ध अपने मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से पंजाब के डेयरी किसानों को ऑन-डिमांड वॉइस और वीडियो कॉल पशुपालन सेवाएं पेश की है। मौजूदा समय ने डेयरी खेती और कृषि की आपूर्ति श्रृंखला और परिचालन सुविधाओं पर भी गंभीर असर डाला है। डेयरी किसानों को तत्काल क्लीनिकल सहायता की अनुपस्थिति सीधे दूध की मात्रा, किसान आय और परिवार के पोषण पर प्रभाव डाल रही है।