Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

हरियाणा फार्मास्यूटिकल पार्क की स्थापना को तैयार: मनोहर लाल

Updated on Friday, June 26, 2020 14:26 PM IST


संजय कुमार मेहरा
गुरुग्राम। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि हरियाणा अपने यहां फार्मास्यूटिकल (दवा) पार्क बनाने को तैयार है। केंद्र सरकार अगर हरियाणा को यह पार्क हरियाणा को देती है तो यह सौभागय होगा। यह बात उन्होंने शुक्रवार को सीआईआई की ओर से फार्मास्यूटिकल विषय पर आयोजित वेब सेमीनार में बोलते हुए कही।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि विश्व स्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर देने की योजना हरियाणा सरकार ने बना ली है। हर स्तर पर सरकार इंवेस्टर्स को यहां अनुकूल माहौल देगी। उन्होंने कहा कि पानीपत में जीडी रोड के साथ 1750 एकड़ जमीन है, वहां पर फार्मास्यूटिकल पार्क बनाया जा सकता है। और भी जरूरत होगी तो उसे भी पूरा किया जाएगा। ड्रग सेक्टर में पूरी दुनिया के लिए हरियाणा अपनी अहम भूमिका निभाने को तैयार है। साथ ही उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार ने करनाल में मेडिकल डिवाइज (चिकित्सा उपकरण) पार्क बनाने के लिए योजना तैयार की है। यह पार्क 25 एकड़ में विकसित किया जाएगा। एचएसआईआईडीसी इस पर काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि बल्क ड्रग की योजना में हम पर बहुत से देश निर्भर हैं। पूरे विश्व में हम दवा की सप्लायर हैं। अमेरिका और यूके में 40 फीसीदी दवाओं के हम निर्यातक हैं। हमारे पास टैलेंट की कमी नहीं है। अपने टैलेंट को अपने यहीं उपयोग करने को फार्मास्यूटिकल उद्योग का यहां फैलाब बहुत जरूरी है। हरियाणा इसके लिए उपयुक्त स्थान है। क्योंकि यह राजधानी के निकट है। यहां पर पिछले पांच साल में डेढ लाख करोड़ का निवेश हुआ है। यहां पर 150 से अधिक फार्मास्यूटिकल कालेज, संस्थान हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सिर्फ शिक्षा ही आगे नहीं बढ़ा सकती, बल्कि हमारे भीतर स्किल भी होने जरूरी हैं। तकनीकी शिक्षा अलग है और स्किल डेवेलपमेंट अलग। इस पर हमने खूब काम किया है। उन्होंने कहा कि ईज ऑफ डूईंग में हरियाणा नॉर्थ इंडिया में तीसरे नंबर पर है। अगर कोरोना महामारी नहीं आती तो हम पहले या दूसरे नंबर पर पहुंच जाते।
कोरोना महामारी चैलेंस को अवसर के रूप में देखें
उन्होंने कोरोना महामारी का जिक्र करते हुए कहा कि इस चैलेंज को अवसर के रूप में हमें देखना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसी डायनामिक लीडरशिप के चलते हम आगे बढ़ रहे हैं। मोदी जी ने देश को आत्मविश्वास दिया है। 20 लाख करोड़ का आर्थिक पैकेज देकर उन्होंने अपनी मंशा को साफ कर दिया कि वे हर क्षेत्र की चिंता करते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बजट का हरियाणा में 10 फीसदी शेयर उपयोग करेंगे। निश्चित रूप से इसमें उद्योग भी शामिल हैं। बेशक हम कृषि राज्य हैं, लेकिन उद्योगों के मामले में भी हम अग्रणी हैं। यहां पर ऑटोमोबाइल और आईटी के हब हैं। गुरुग्राम इसका बड़ा उदाहरण है। उन्होंने कहा कि रोटी, कपड़ा और मकान के साथ अब लोग अपनी सेहत के लिए जागरुक हुए हैं। यह बड़ी बात है। ऐसे में अब दवा उद्योग की महत्ता और बढ़ जाती है। उन्होंने कहा कि राजधानी दिल्ली के तीन ओर हरियाणा है। एयरपोर्ट भले ही दिल्ली में हो, लेकिन वहां से हरियाणा मतलब गुरुग्राम में 15 मिनट में पहुंचते हैं और दिल्ली में बहुत अधिक समय लग जाता है। इसके अलावा चंडीगढ़ और हिसार एयरपोर्ट से भी हरियाणा में उद्योगों को काफी फायदा होगा। हिसार में 4000 एकड़ जमीन पर उद्योग डेस्टिनेशन बनेगा। उन्होंने गर्व से कहा कि पूरे देश में आर्थिक स्थिति के हिसाब से हरियाणा मजबूत है। उन्होंने केएमपी का भी जिक्र करते हुए कहा कि दिल्ली से मात्र डेढ़ घंटे में पानीपत पहुंच सकते हैं। अब तो स्पेशल रेल कॉरिडोर भी बन रहा है। पलवल से सोनीपत तक रैपिड रेल ट्रांजिस्ट सिस्टम बहुत सी समस्याओं को खत्म कर देगा। हरियाणा पहला ऐसा राज्य है जिसमें 15 नेशनल हाईवे हैं, जिनमें से 4 राजधानी दिल्ली से जुड़े हैं। सड़क, रेल मार्ग ओर हवाई मार्ग का सिस्टम यहां मजबूत है। मुख्यमंत्री ने बोधराज सीकरी द्वारा ब्यूरोक्रेसी की मजबूती को लेकर कही गई बात पर मुहर लगाते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि अफसरशाही यहां पर पूरी तरह समर्पण के साथ काम करते हैं। इसलिए उन्होंने केंद्र में फार्मास्यूटिकल मंत्रालय के सचिव डा. पीडी वाघेला से कहा कि हरियाणा की तरफ थोड़ी सूइ घुमा दें तो हम अच्छा काम करेंगे।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X