Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

पंजाब के स्कूलों में गुरु तेग़ बहादुर को समर्पित शैक्षिक प्रतियोगिताओं का आयोजन

Updated on Friday, July 03, 2020 12:50 PM IST

 
चंडीगढ़। पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा श्री गुरु तेग़ बहादुर जी के 400वें प्रकाशोत्सव को समर्पित साढ़े पाँच महीने चलने वाले शैक्षिक मुकाबलों की सूची जारी कर दी गई है। शिक्षा सचिव कृष्ण कुमार द्वारा जारी किए गए कैलेंडर में कहा गया है कि यह मुकाबले 6 जुलाई, 2020 से 21 दिसंबर, 2020 तक चलेंगे। इनमें शबद गायन, गीत, काव्य उच्चारण, भाषण, वाद्ययंत्र बजाना  (हरमोनियम, तबला, ढोलक, तूम्बी, बाँसुरी, सारंगी, तानपूरा) पोस्टर बनाना, पेंटिंग बनाना, स्लोगन लेखन, सुंदर लिखाई, पी.पी.टी. मेकिंग और पगड़ी बाँधने की रस्म के मुकाबले शामिल हैं।
इसकी जानकारी देते हुए शिक्षा विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि यह मुकाबले सिफऱ् गुरू तेग़ बहादुर जी के जीवन, फलसफे, शिक्षाएं, वाणी और बलिदान से संबंधित होंगे। इन मुकाबलों में सिफऱ् सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी ही हिस्सा ले सकेंगे। सभी मुकाबले प्राईमरी, मिडल, सेकेंडरी तीन स्तरों पर करवाए जाएंगे। इसी तरह ही स्पैशल नीड (सी.डब्ल्यू.एस.एन.) वाले बच्चों के मुकाबले भी तीन स्तरों पर ही होंगे। एक विद्यार्थी अधिक से अधिक दो आईटमों में हिस्सा ले सकता है।
प्रवक्ता के अनुसार यह मुकाबले मौजूदा स्थितियों को ध्यान में रखते हुए ऑनलाईनज़ और सोलो आईटमज़ के रूप में करवाए जाएंगे। इन गतिविधियों को सुचारू ढंग से चलाने के लिए हर जि़ले में जि़ला शिक्षा अधिकारी की देख-रेख अधीन एक कमेटी (प्राईमरी और सेकेंडरी स्तर पर अलग-अलग) का गठन किया जाएगा। इस कमेटी के जि़ला शिक्षा अधिकारी चेयरमैन और उप-जि़ला शिक्षा अधिकारी सदस्य सचिव होंगे।
 
Have something to say? Post your comment
बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

: बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

: ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

: अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

: पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

: नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

X