Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

कोविड किसी भी अन्य बीमारी की तरह, मृत्यु दर कम करनेे के दिए निर्देश: विनी महाजन

Updated on Monday, June 29, 2020 16:51 PM IST

 
चंडीगढ़ । मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के निर्देशों के तहत कोविड-19 से लोगों की जान बचाने के लिए कड़ाई से ध्यान केंद्रित करने के लिए पंजाब की मुख्य सचिव विनी महाजन ने रविवार को डिप्टी कमिश्नरों से कहा कि राज्य में मृत्यु दर को रोकने के लिए जो भी संभव हो वह कदम उठाए जाएं ताकि 2.4 प्रतिशत की मौजूदा मौतों की संख्या को कम किया जा सके। उन्होंने कहा कि महामारी के बीच हर पंजाबी के जीवन को बचाने के लिए प्रयास किया जाना चाहिए। उन्होंने डिप्टी कमिश्नरों को गंभीर रोगियों की विशेष देखभाल करने के साथ-साथ डॉ. केके तलवार की अध्यक्षता वाले प्रांतीय विशेषज्ञ समूह सहित अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय विशेषज्ञों की मदद लेने का भी निर्देश दिया।
(SUBHEAD)
 
मुख्य सचिव के तौर पर कार्यभार संभालने के बाद उपायुक्तों के साथ अपनी पहली वीडियो कांफ्रेंस की बैठक में घातक बीमारी के प्रसार को रोकने के लिए राज्य की तैयारियों की समीक्षा करते हुए विनी महाजन ने राज्य में कोविड-19 मामलों की बढ़ती संख्या पर चिंता व्यक्त की और कहा कि यह प्रत्येक डिप्टी कमिश्नर का कर्तव्य है कि वह उचित निगरानी सुनिश्चित करने के लिए विशेष प्रयास करे और साथ ही मृत्यु दर को भी रोके। उन्होंने डिप्टी कमिश्नरों को अधिक से अधिक स्वस्थ हुए रोगियों को उनके घर भेजने हेतु अपनी ओर से पूरा प्रयास करने के लिए भी कहा। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार कोरोना जांच क्षमता को प्रति दिन 20,000 तक बढ़ाने के लिए काम कर रही है जिसके लिए हाल ही में चार नई जांच प्रयोगशालाओं को मंजूरी दी गई है और इनके जल्द ही चालू होने की उम्मीद है। इसके अलावा नए उपकरणों के लिए ऑर्डर जुलाई में दिए जा रहे हैं।
 
मुख्य सचिव ने कहा कि डिप्टी कमिश्नरों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि पंजाब का हर नागरिक मास्क पहने और सरकार द्वारा जारी निर्देशों का पालन करे। उन्होंने कहा कि विशेष रूप से बंद स्थानों में बड़े समारोहों से बचना बहुत जरूरी है, और मास्क को ऐसी स्थितियों में हमेशा पहना जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मास्क न पहनना, सामाजिक दूरी नहीं रखना या सार्वजनिक स्थान पर थूकना असामाजिक कार्य है। उन्होंने डिप्टी कमिश्नरों से कहा कि वे हर जिले के लोगों से सतर्क रहने, एहतियाती उपाय करने और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सलाह का पालन करने के लिए अपील करना जारी रखें।
 
बैठक के दौरान महसूस किया गया कि कोविड संक्रमित व्यक्तियों से जुड़े भ्रम को दूर करने के लिए ठोस प्रयास किया जाना चाहिए। विनी महाजन ने कहा कि कोविड किसी भी अन्य बीमारी की तरह ही है, जहां लोगों को आराम करने और दो सप्ताह तक दूर रखने की आवश्यकता होती है ताकि संक्रमण न फैले, और यह संदेश राज्य के सभी लोगों तक पहुंच जाना चाहिए।
 
 
 
Have something to say? Post your comment
बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

: बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

: ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

: अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

: पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

: नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

X