Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

लाॅकडाउन के कारण शाहपुरकंडी डैम प्रोजैक्ट में तेजी

Updated on Friday, June 26, 2020 17:17 PM IST

चंडीगढ़ । कोविड -19 महामारी के फैलाव को रोकने के लिए लगाई गई पाबंदियों के बावजूद शाहपुरकंडी डैम प्रोजैक्ट को समय पर मुकम्मल करने के लिए जल स्रोत विभाग, पंजाब युद्ध स्तर पर कार्य कर रहा है और मुख्य डैम का अब तक 45 प्रतिशत कार्य पूरा कर लिया गया है।
(SUBHEAD)
यह जानकारी देते हुए पंजाब के जल स्रोत मंत्री सुखबिन्दर सिंह सरकारिया ने बताया कि कोविड -19 को रोकने के लिए लगाए गए देशव्यापी लाॅकडाउन के कारण सभी विकास कार्य रुक गए थे। कोविड से बचाव सम्बन्धी ‘मिशन फतह’ के अंतर्गत बताए गए सभी सुरक्षा उपायों को यकीनी बनाते हुए जल स्रोत विभाग ने 29 अप्रैल, 2020 को शाहपुरकंडी डैम प्रोजैक्ट का निर्माण कार्य फिर से शुरू किया है। अब, इस प्रोजैक्ट का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है और मेन डैम का 45 प्रतिशत कार्य पूरा किया जा चुका है। 
(MOREPIC1)   
शाहपुरकंडी डैम प्रोजैक्ट के जलाशय की भराई साल 2022 के आधे तक शुरू होने की उम्मीद जाहिर करते हुए स. सरकारिया ने बताया कि इस प्रोजैक्ट में अगस्त, 2023 तक बिजली उत्पादन शुरू होने की आशा है।
उन्होंने कहा कि यह माधोपुर हैड वर्कस से शुरू होने वाली नहरी प्रणाली को एकसमान पानी की सप्लाई यकीनी बनाएगा और इस प्रोजैक्ट से पंजाब में तकरीबन 5000 हेक्टेयर क्षेत्रफल के लिए सिंचाई क्षमता पैदा होने की संभावना है और यू.बी.डी.सी. प्रणाली अधीन इस प्रोजैक्ट से 1.18 लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल में सिंचाई सुविधाएं मिलेंगी। इसके अलावा इस प्रोजैक्ट के मुकम्मल होने पर सालाना 1042 मिलियन यूनिट बिजली पैदा होगी।
जिक्रयोग्य है कि रावी नदी पर पठानकोट जिले में रणजीत सागर डैम के 11 किलोमीटर के डाउनस्ट्रीम और माधोपुर हैडवर्कस के 8 किलोमीटर अपस्ट्रीम पर शाहपुरकंडी डैम प्रोजैक्ट बनाया जा रहा है। इससे रावी नदी के पानी का पाकिस्तान को बहाव घटेगा और इसका पंजाब और जम्मू-कश्मीर को लाभ होगा।
 
Have something to say? Post your comment
बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

: बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

: ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

: अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

: पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

: नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

X