Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

शहीद को समर्पित गाँव का स्कूल, पुस्तकालय और खेल स्टेडियम

Updated on Monday, June 29, 2020 15:57 PM IST

 
चंडीगढ़ । भारत-चीन सरहद पर स्थित गलवान घाटी में चीन की सेना से हुई झड़प में शहीद हुए भारतीय फौज के सिपाही स. गुरबिन्दर सिंह के अंतिम अरदास के अवसर पर पंजाब के मुख्यमंत्री की तरफ से श्रद्धाँजलि भेंट करने के लिए पहुँचे कैबिनेट मंत्री विजय इंदर सिंगला ने ऐलान किया कि शहीद की शहादत को शाश्वत यादगार बनाने के लिए पंजाब सरकार की तरफ से हर संभव कोशिश की जायेगी। लोक निर्माण विभाग मंत्री पंजाब सिंगला ने बताया कि इसी के अंतर्गत गाँव तोलावाल से शहीद के घर तक और शहीद के घर से जखेपल तक करीब तीन किलोमीटर लम्बी नयी सडक़ का निर्माण करवाया जायेगा जिस पर एक करोड़ रुपए की लागत आयेगी जिसका अनुमान लगाकर मंजूरी के लिए भेज दिया गया है। 
(SUBHEAD)
शहीद गुरबिन्दर सिंह के बलिदान को नमन करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार की तरफ से गाँव के सरकारी स्कूल का नामकरण शहीद सिपाही गुरबिन्दर सिंह हाई स्कूल के तौर पर कर दिया गया है और स्कूल की पुस्तकालय भी शहीद को समर्पित की गई है। उन्होंने यह भी बताया कि गाँव वासियों की तरफ से शहीद के नाम पर स्टेडियम का निर्माण करने के लिए दो एकड़ जमीन मुहैया करवाई गई है और इस जमीन पर शहीद गुरबिन्दर सिंह को समर्पित उच्च स्तरीय स्टेडियम का निर्माण करवाया जायेगा। 
(MOREPIC1)  
कैबिनेट मंत्री ने गलवान घाटी में शहीद हुए देश के बहादुर 20 सैनिकों को श्रद्धा के फूल भेंट करते हुए कहा कि पंजाब सरकार सभी शहीदों को नमन करती है और इनके बलिदानों को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता।
इस मौके पर शिक्षा मंत्री सिंगला ने बताया कि यह गर्व की बात है कि शहीद होने वाले नौजवान गुरबिन्दर सिंह की आठवीं में पढ़ती भतीजी फौज में शामिल होकर देश की सेवा करना चाहती है और पंजाब सरकार की तरफ से उसको इस काबिल बनाने के लिए हर संभव मदद मुहैया करवाई जायेगी। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार की तरफ से शहीद के परिवार को 50 लाख रुपए की वित्तीय मदद और एक पारिवारिक मैंबर को नौकरी देने का वादा किया गया है। उन्होंने कहा कि वित्तीय मदद सीधी खाते में डाली जायेगी और नौकरी के लिए परिवार की सहमति शहीद के छोटे भाई पर बनी है जिसका नाम योग्यता के अनुसार भर्ती के लिए भेज दिया गया है।
 
Have something to say? Post your comment
बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

: बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

: ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

: अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

: पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

: नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

X