Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

शिक्षा विभाग ने 19 हज़ार स्कूलों में कोरोना से बचाने के लिए मुहिम चलाई

Updated on Thursday, July 02, 2020 11:49 AM IST

 
चंडीगढ़। राज्य सरकार द्वारा कोरोना महामारी को हराने के लिए चलाए जा रहे ‘मिशन फ़तेह’ के अंतर्गत आज राज्य भर के करीब 19 हज़ार स्कूलों के अध्यापकों और शिक्षा विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा घर-घर जाकर आम लोगों को कोरोना महामारी से बचने के लिए बरती जाने वाली सावधानियों संबंधी जागरूक किया गया।
इस सम्बन्धी आज यहाँ जानकारी देते हुए विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि समूह सरकारी स्कूलों के अध्यापकों और अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा स्वयं को कोरोना से बचने सम्बन्धी बरती जाने वाली सावधानियों को घर-घर पहुँचाया गया। इस संपर्क मुहिम के दौरान अध्यापकों ने आम लोगों को हाथ धोने के तरीके संबंधी बताने के साथ-साथ मास्क पहनने और घर से बाहर जाते समय देह से दूरी बनाए रखने संबंधी जागरूक किया। इन सावधानियों को बरतने के साथ कोविड-19 के फैलाव को रोकने संबंधी भी आम लोगों को विस्तार में समझाया गया।
प्रवक्ता ने बताया कि घर-घर पहुँचे अध्यापकों ने मिशन फ़तेह के अंतर्गत मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह द्वारा दिए गए संदेश के पैम्फ़्लेट बाँटे और आम लोगों को कोरोना प्रभावित मरीज़ के लक्षणों संबंधी जानकारी देते हुए मरीज़ के साथ चौकसी बरतने और स्नेह भरपूर व्यवहार करने के लिए प्रेरित किया। आम लोगों को घरों से ज़रूरत के समय ही बाहर निकलने की अपील करते हुए बुज़ुर्गों और बच्चों का विशेष ध्यान रखने और सामाजिक समागमों के दौरान निर्धारित संख्या में ही लोगों की सभा संबंधी सरकारी हिदायतों की पालना करने के लिए भी प्रेरित किया गया।
प्रवक्ता ने आगे बताया कि इस दौरान लोगों को अपने-अपने मोबाइल में कोवा ऐप डाउनलोड करने के लिए प्रेरित करते हुए इस ऐप के ज़रिये मिलने वाली सेवाओं संबंधी भी अवगत करवाया गया। आम लोगों में कोरोना महामारी को हराने के लिए भारी उत्साह देखा गया। लोगों द्वारा जागरूकता टीमों को कोरोनावायरस के फैलाव को रोकने के लिए तय सावधानियों पर पूर्ण अमल का विश्वास दिलाया गया।
-----------
Have something to say? Post your comment
बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

: बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

: ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

: अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

: पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

: नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

X