Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

शिरोमणि अकाली दल बना भाजपा का चापलूस

Updated on Friday, June 26, 2020 17:59 PM IST

 
चंडीगढ़। पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार क्ल्याण मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने कहा है कि बादल परिवार ने पंजाब खासकर किसानी के लिए बहुत ही हानीकारक सिद्ध होने वाले ऑर्डीनैंसों की हिमायत करके राज्य और किसानों के हितों के साथ गद्दारी की है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की तरफ से जारी किए गए यह ऑर्डीनैंस जहाँ राज्यों के अधिकारों का हनन करते हैं वहीं इनके लागू होने से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर फसलों की यकीनी खरीद वाली चल रही मंडीकरण व्यवस्था के खात्मे का भी आधार बंधेगा।
(SUBHEAD)
बलबीर सिद्धू ने कहा है कि सुखबीर सिंह बादल को यह भली भाँति ज्ञात है कि इन ऑर्डीनैंसों से राज्य और यहाँ के किसानों की आर्थिकता पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ेगा, परन्तु वह सिर्फ एक मंत्रालय के लालच में राज्य के किसानों को पीठ दिखा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत के संविधान के अंतर्गत राज्यों को मिले अधिकारों को दबाने वाले केंद्र के इस फैसले की हिमायत करके सुखबीर सिंह बादल ने शिरोमणि अकाली दल के इतिहास को भी दागदार कर दिया है। 
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि यह पहली बार नहीं है जब अकाली दल की मौजूदा लीडरशिप ने राज्यों को आत्मनिर्भरता प्रदान करने के अपने पुराने एजंडे को तिलांजलि देकर मोदी सरकार द्वारा राज्यों के अधिकारों को चोट पहुंचाने वाले फैसलों की हिमायत की है। इन फैसलों से स्पष्ट है कि शिरोमणि अकाली दल की अपनी कोई विचारधारा नहीं है और यह अब पूरी भाजपा का चापलूस बनकर रह गया है।
सिद्धू ने कहा कि बादल परिवार ने मोदी सरकार में अपने मंत्रालय को कायम रखने को प्राथमिकता देकर यह सिद्ध कर दिया है कि यह परिवार राज सत्ता के बिना जी ही नहीं सकता फिर चाहे इसके लिए उसे पूरे पंजाब के हित भी क्यों न कुर्बान करने पड़ें। 
Have something to say? Post your comment
बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

: बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

: ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

: अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

: पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

: नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

X