Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

अमृतसर में कोविड पोजिटिव मरीजों के काम आ रही है प्लाज्मा थैरेपी

Updated on Thursday, June 25, 2020 15:00 PM IST

 
चंडीगढ़। मिशन फतह के तहत कोविड-19 की रोकथाम के लिए उठाए जा रहे कदमों अधीन सरकारी मैडीकल कॉलेज, अमृतसर में 2 कोविड पोजिटिव मरीजों को सफलतापूर्वक प्लाज्मा थैरेपी दी गई है। यह जानकारी देते हुए चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान मंत्री ओ.पी. सोनी ने बताया कि बीते दिनों इंडियन कौंसिल ऑफ मैडीकल रिर्सच ने पत्र जारी कर सरकारी मैडीकल कॉलेज अमृतसर को प्लाज्मा थैरेपी के द्वारा कोरोना पीडि़त मरीजों का इलाज करने की मंजूरी दी थी, जिसके स्वरूप जीएमसी, अमृतसर में 2 मरीजों को रात प्लाज्मा थैरेपी दी गई है। यह मरीज गुरू नानक देव हस्तपाल और सरकारी मैडीकल कॉलेज, अमृतसर में दाखिल थे, जिनमें से एक पठानकोट से है जबकि दूसरा अमृतसर से सम्बन्ध रखता है।
(SUBHEAD)
चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान मंत्री ने बताया कि छहरटा (अमृतसर) से सम्बन्धित कोविड-19 से स्वस्थ हुए व्यक्ति द्वारा कल दान किया गया प्लाज्मा इन मरीजों को चढ़ाया गया है। यह व्यक्ति दुबई से लौटने पर कोविड पॉजिटिव पाया गया था। उन्होंने बताया कि प्लाज्मा थैरेपी रात 3.35 बजे शुरू की गई थी और सफलतापूर्वक पूरी की गई, जिसके बाद मरीजों की स्थिति में तेजी से सुधार के लिए डॉक्टरों और अन्य पैरा मैडिक्स द्वारा इनकी पूरी निगरानी की जा रही है। सोनी ने बताया कि इससे पहले आई.सी.एम.आर. द्वारा राष्ट्रीय क्लिनीकल ट्रायल अधीन सरकारी मैडीकल कॉलेज फरीदकोट को प्लाज्मा थैरेपी के द्वारा इलाज करने की अनुमति मिली थी, जोकि इस थैरेपी की शुरुआत करने वाला देश का एक अगुआ इंस्टीच्यूट बन गया है। 
 (MOREPIC1)  
 उन्होंने बताया कि प्लाज्मा थैरेपी कोविड-19 के मरीजों के इलाज के लिए दुनिया भर में इस्तेमाल की जा रही है। कोनवालेसैंट प्लाज्मा कोविड-19 के लक्षणों वाले ठीक हुए किसी भी मरीज से लिया जा सकता है। उन्होंने कहा कि एक बार जब मरीज की रिपोर्ट (आरटी-पीसीआर) नेगेटिव हो जाती है तो वह 14 दिनों बाद अपना प्लाज्मा दान कर सकता है क्योंकि उसके खून में ऐंटीबॉडीज होते हैं, जो बीमारी को ठीक करने में सहायता कर सकते हैं।
 
Have something to say? Post your comment
बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

: बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

: ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

: अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

: पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

: नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

X