Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

जीरकपुर की सोसायटियों में जहां-तहां सीवर हुए ओवरफ्लो

Updated on Friday, June 26, 2020 16:52 PM IST

मोहाली। जीरकपुर के निकटवर्ती पीरमुछल्ला की सोसायटियों में आए दिन ओवर फ्लो हो रही सीवरेज जहां बीमारियों को न्योता दे रहे हैं वहीं यहां रहने वाले हजारों लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आए दिन की समस्या के समाधान हेतु नगर परिषद व सोसायटी संचालकों को शिकायत किए जाने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।  (SUBHEAD)
ज्वांइट एक्शन कमेटी के अध्यक्ष सुखदेव चौधरी, एडवोकेट विनय कुमार, महेश गोयल, वासुदेव, जीएस चौरसिया, एचएस चीमा, एसएल सेठिया, कपिल गोयल, अमरीश बंसल, सलमान खान, जगदीश ने बताया कि यहां की मैट्रो टाउन, रॉयल मेंशन, विक्टोरिया होम्स व हिल्स व्यू सोसायटियों के आगे हर दूसर दिन सीवर ओवर फ्लो हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि जीरकपुर व पीरमुछल्ला में सोसायटियों की संख्या आए दिन बढ़ती जा रही है।

(MOREPIC1)
नगर परिषद द्वारा सीवरेज की पाइपें केवल आठ इंच वाली ही बिछाई गई हैं, जिस कारण लोगों की इस समस्या में लगातार वृद्धि हो रही है। सुखदेव चौधरी ने बताया कि ज्वांइट एक्शन कमेटी द्वारा इस पूरे क्षेत्र में बड़ी पाइपें डालने की मांग लंबे समय से की जा रही है। उन्होंने बताया कि यहां लगे हुए एसटीपी चलाए नहीं जा रहे हैं। सोसायटी संचालकों द्वारा एसटीपी चलाने के मामले में लोगों व प्रशासन को गुमराह किया जा रहा है। जिस कारण इन सोसायटियों में रहने वाले तथा यहां से निकलने वाले हजारों लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

ज्वांइट एक्शन कमेटी के प्रधान सुखदेव चौधरी ने कहा कि सोसायटी संचालकों द्वारा परिषद को गुमराह करके एसटीपी को बंद कर दिया गया है। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों से कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि एसटीपी न चलाने वाले सासोयटी संचालकों की जांच करके उन्हें न केवल जुर्माना किया जाए बल्कि उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाए।

अवैध सर्विस स्टेशन भी हैं ब्लॉकेज का कारण

ज्वांइट एक्शन कमेटी सदस्यों ने बताया कि जीरकपुर व पीरमुछल्ला क्षेत्र में इन अवैध रूप से सर्विस स्टेशन भी चल रहे हैं। जिनकी तरफ प्रशासन का कोई ध्यान नहीं है। उन्होंने बताया कि सर्विस स्टेशन के कारण इस क्षेत्र में जहां-तहां गंदा पानी बिखरा रहता है और सीवरलाइन ओवर फ्लो होने का एक कारण अवैध सर्विस स्टेशन भी हैं।

Have something to say? Post your comment
बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

: बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

: ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

: अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

: पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

: नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

X