चंडीगढ़। पंजाब सरकार द्वारा पहली बार आयोजित किए गए सरकार-सनतकार मिलनी कार्यक्रम की सराहना करते हुए पीएचडी चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री पंजाब के उद्योगपतियों ने राजधानी चंडीगढ़ क्षेत्र के लिए बनाए जा रहे औद्योगिक प्लान में सभी विभागों को शामिल करने की मांग की है, ताकि उद्योगपतियों को आने वाली समस्याओं का तुरंत प्रभाव से एक ही छत तले समाधान हो सके।