Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

जल स्रोत मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा द्वारा डेरा बस्सी का दौरा

Updated on Saturday, June 22, 2024 20:11 PM IST

चंडीगढ़ | पंजाब के जल स्रोत मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने आज विभाग के अधिकारियों को मानसून की शुरुआत दौरान किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए घग्गर के टिवाना बाँध के चल रहे मजबूतीकरण के कार्य को निर्धारित समय में मुकम्मल करने के निर्देश दिए।

हलका डेरा बस्सी के विधायक कुलजीत सिंह रंधावा के साथ घग्गर बाढ़ से प्रभावित गाँवों टिवाना, अमलाला, खजूर मंडी और आलमगीर का दौरा करते हुए स. जौड़ामाजरा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार जल स्रोतों के मौनसून पूर्व प्रबंधों के लिए वचनबद्ध है, जिसके अंतर्गत राज्य भर में जल स्रोतों की मज़बूती और सफ़ाई का काम जारी है और काम की गुणवत्ता और समय सीमा में कोई ढील बर्दाश्त नहीं की जायेगी।

(SUBHEAD)

उन्होंने कहा, टिवाना, आलमगीर क्षेत्र में घग्गर के साथ 2900 फुट लंबा बाँध लगाने, मज़बूत करने और मुरम्मत कार्यों के लिए लगभग 9 करोड़ रुपए की राशि अलॉट की गई है, जिसमें से 2400 फुट का काम मुकम्मल हो चुका है और घग्गर के बाँध के साथ बसे गाँवों के लोगों को राहत देने के लिए बाकी के 500 फुट का काम भी जंगी स्तर पर मुकम्मल किया जायेगा।

इलाका निवासियों द्वारा इस काम के लिए पोकलेन मशीन की माँग करने पर जल स्रोत मंत्री ने मौके पर मौजूद जल स्रोत इंजीनियरों को तुरंत इसके मजबूतीकरण के कार्य को तेज़ करने के लिए आवश्यक मशीनरी का प्रबंध करने के आदेश दिए। स. जौड़ामाजरा ने मौके पर एकत्रित लोगों को सरसीनी-साधांपुर चौ की सफ़ाई समेत मानसून की शुरुआत से पहले बाढ़ से सुरक्षा के सभी मापदंड अपनाए जाने का भरोसा दिलाया।

विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने जल स्रोत मंत्री को पिछले साल की बाढ़ की स्थिति से अवगत करवाते हुए इलाके को पटियाला रोड के साथ जोड़ने वाले अमलाला पुल की मुरम्मत का काम पहल के आधार पर करवाने की माँग की। इसी तरह विधायक ने शंभू बॉर्डर पर जाम के कारण वैकल्पिक मार्ग के तौर पर अमलाला और आसपास के गाँवों से निकलने वाले वाहनों के कारण सड़क की बुरी हालत की तुरंत मुरम्मत करवाने की माँग भी की। जल स्रोत मंत्री ने इस काम के लिए ज़रुरी अनुमान बनाकर देने के लिए कहा ताकि मुख्यमंत्री से अपेक्षित मंज़ूरी हासिल की जा सके।

इससे पहले जल स्रोत मंत्री जौड़ामाजरा ने विधायक कुलजीत सिंह रंधावा के साथ ट्रक यूनियन डेरा बस्सी नज़दीक मुबारकपुर कॉज़वे के चल रहे काम का भी दौरा किया और नगर कौंसिल डेरा बस्सी द्वारा किये जा रहे काम की प्रगति का जायज़ा लिया। विधायक रंधावा ने कहा कि भांखरपुर से ईसापुर तक एक और कॉज़वे की मुरम्मत का काम भी चल रहा है और मानसून शुरू होने से पहले यह काम मुकम्मल होने की उम्मीद है। इस काम पर करीब एक करोड़ रुपए का ख़र्च होने की संभावना है।

विधायक रंधावा ने जल स्रोत मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा का धन्यवाद करते हुए कहा कि घग्गर के चल रहे कार्यों को मुकम्मल करने के लिए घग्गर का दौरा सार्थक सिद्ध होगा और साथ ही हज़ारों लोगों को घग्गर के बाढ़ जैसी स्थिति से बड़ी राहत मिलेगी।

इस अवसर पर एस.डी.एम डेरा बस्सी हिमांशु गुप्ता, चीफ़ इंजीनियर जल स्रोत हरदीप सिंह महन्दीरत्ता, निगरान इंजीनियर मनोज बांसल और कार्यकारी इंजीनियर गुरतेज सिंह गर्चा भी उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment
बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

: बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

: ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

: अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

: पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

: नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

X