Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

पंजाब पुलिस द्वारा नशों के विरुद्ध विशेष जागरूकता की शुरुआत

Updated on Sunday, June 16, 2024 15:08 PM IST

चंडीगढ़ | मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों अनुसार जहाँ नशा तस्करों पर नकेल कसी जा रही है वहीं पंजाब पुलिस द्वारा इस गंभीर समस्या के विरुद्ध लड़ाई दौरान आम लोगों में एकता और सहयोग की भावना पैदा करने के लिए विशेष नशा-विरोधी जागरूकता मुहिम शुरू की गई है।

नशों के विरुद्ध इस विशेष जागरूकता मुहिम के अंतर्गत पुलिस कमिश्नर और सीनियर पुलिस कप्तान (सीपीज़/एसएसपीज़) अपने-अपने जिलों में अलग-अलग गतिविधियों का आयोजन करेंगे जिससे आम लोगों, नौजवानों, ग़ैर-सरकारी संस्थाओं (एनजीओज़), क्लबों आदि को नशों के विरुद्ध जागरूक करके इस लड़ाई का हिस्सा बनाया जा सके।

(SUBHEAD)

इस मुहिम दौरान बास्केटबॉल टूर्नामेंट, कबड्डी, क्रिकेट मैच, वालीबॉल, फ़ुटबॉल, साईकलोथन, जागरूकता कैंप, नाटक, नुक्कड़ नाटक, मैराथन, सेमीनार और सार्वजनिक बैठकों सहित विभिन्न गतिविधियां करवाई जाएंगी।

(MOREPIC1) 

इस मुहिम की शुरुआत फतेहढ़ साहिब के बाबा बन्दा सिंह बहादुर इंजीनियरिंग कॉलेज में बीते शनिवार को फतेहढ़ साहिब पुलिस द्वारा करवाए गए ‘‘फ़तह कप-सम्मिलित एवं उत्साही बास्केटबॉल इवेंट’’ के साथ हुई।

इस गतिविधि को नशों के विरुद्ध जागरूकता पैदा करने का प्रयास बताते हुए फतेहढ़ साहिब के सीनियर कप्तान पुलिस डॉ. रवजोत कौर ग्रेवाल ने कहा कि इस कदम से समाज, ख़ास कर नौजवानों को खेल के द्वारा जोड़ कर उनके जीवन अनुशासन और स्वस्थ जीवन, टीम वर्क पर ज़ोर दिया गया।

इस इवेंट में सभ्य समय-सारणी के द्वारा 17 टीमों द्वारा कुल 16 मैच खेले गए जिसमें अंडर-14 लड़कों की चार टीमें, अंडर-17 लड़कों की पाँच टीमें, अंडर-17 लड़कियों की चार टीमें और सीनियर पुरूष वर्ग की चार टीमें शामिल थीं।

डॉ. रवजोत ने कहा कि फतह कप ने न सिर्फ़ प्रतिस्पर्धा रूपी मंच के तौर पर काम किया है बल्कि यह नशों के खतरों संबंधी जागरूकता फैलाने के लिए भी अहम साबित हुआ। उन्होंने कहा कि इस पहलकदमी के द्वारा फ़तेहढ़ साहिब पुलिस ने अपने भाईचारे की भलाई के प्रति अपने समर्पण को और मज़बूत किया है।

सभी सहयोगियों का धन्यवाद करते हुए एसएसपी ने कहा कि इस इवेंट दौरान व्यापक भागीदारी और समर्थन नशों के ख़ात्मे और तंदुरुस्ती और जोशीली प्रवृत्ति को उत्साहित करने के सामुहिक संकल्प को दर्शाता है।

Have something to say? Post your comment
बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

: बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

: ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

: अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

: पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

: नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

X