Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

पंजाब पुलिस ने सीमा पार से गैर-कानूनी हथियारों और नार्को-आतंकवाद हवाला रैकेट का किया पर्दाफाश

Updated on Thursday, June 20, 2024 20:38 PM IST

चंडीगढ़ | मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों पर नशों के विरुद्ध शुरू की गई जंग के अंतर्गत अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने 10 दिनों तक चले ऑपरेशन के दौरान सीमा पार से चलाए जा रहे गैर-कानूनी हथियारों और नार्को टेररिज्म हवाला रैकेट का पर्दाफाश करते हुए मुख्य साजिशकर्ता जिसकी पहचान रणजीत सिंह उर्फ काका के तौर पर हुई है, समेत आठ मुलजिमों को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी गुरुवार को यहां पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने दी।

डीजीपी गौरव यादव ने जानकारी देते हुए बताया की मुख्य साज़िशकर्ता के अलावा गिरफ्तार किये गए अन्य व्यक्तियों की पहचान रजिन्दर उर्फ राजा, अभिषेक उर्फ अभि, विशाल उर्फ शालू, लवप्रीत उर्फ कालू, गुरभेज उर्फ भिजा, गुरजंट और जसपाल सभी निवासी घरिंडा अमृतसर, के तौर पर हुई है।

(SUBHEAD)

उन्होंने बताया की पुलिस टीमों ने उक्त मुलजिमों के पास से 4.10 किलो हेरोइन, दो पिस्तौल जिनमें पाकिस्तान का बना ज़िगाना पिस्तौल और .32 बोर का पिस्तौल शामिल है समेत 45 जिंदा कारतूस और 2.07 लाख रुपए की ड्रग मनी भी बरामद की है। इसके अलावा दोषियों के पास से सात वाहनः - हुंडई वरना, महेन्द्रा थार, हुंडई आई-20, मारुति स्विफ्ट डिज़ायर, मारुति जैन, ऐक्टिवा स्कूटर और स्पलैंडर मोटरसाईकल भी बरामद किये गए हैं।

डीजीपी ने कहा की सरहद पार संबंधों और हवाला गतिविधियों में शामिल अन्य गिरोहों को पकड़ने के लिए मुहिम अभी भी जारी है।

यह कार्यवाही अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस की तरफ से बारीकी के साथ अगली-पिछली कड़ियों की जांच के बाद एक स्थानीय नशा तस्कर रजिन्दर उर्फ राजा ( 22) निवासी गांव घरिंडा, अमृतसर की गिरफ्तारी के बाद सामने आई है। ज़िक्रयोग्य है की उक्त नशा तस्कर को 500 ग्राम हेरोइन, 40,000 रुपए ड्रग मनी, वरना कार और एक पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया गया था। मुलजिम रजिन्दर राजा अमृतसर देहाती पुलिस द्वारा कत्ल के मामले में वांछित था।

इस सम्बन्धी अधिक जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर अमृतसर रणजीत सिंह ढिल्लों ने बताया की इंस्पेक्टर अमनदीप सिंह के नेतृत्व वाली सी.आई.ए1 की टीम और पुलिस थाना इस्लामाबाद की टीम ने ए. डी. सी. पी जोन-1 डॉः दर्पण आहलुवालिया और ए. डी. सी. पी. डिटेक्टिव नवजोत सिंह संधु की निगरानी में इस ऑपरेशन को अंजाम दिया। उन्होंने बताया की पुलिस ने रजिन्दर राजा के आगे-पीछे के लिंक की जांच के बाद यह पाया की वह साज़िशकर्ता रणजीत सिंह उर्फ काका के संपर्क में था।

उन्होंने बताया की वित्तीय ट्रायल और तकनिकी जांच की बारीकी के साथ पैरवी करने के बाद, पुलिस टीमों ने साज़िशकर्ता रणजीत काका और अन्य मुलजिमों को तस्करी की हेरोइन, हथियार और जिंदा कारतूसों समेत काबू करने में सफलता हासिल की।

कमिश्नर पुलिस ने कहा की जांच में सामने आया है की साजिशकर्ता रणजीत काका, जोकि पाकिस्तान आधारित संगठनों के साथ सीधे संपर्क में था, पंजाब में हेरोइन और गैर-कानूनी हथियारों का रैकेट चला रहा था। उन्होंने कहा की इस मामले में आगे-पीछे की कड़ियों को जोड़ने के लिए आगे की जांच जारी है।

Have something to say? Post your comment
बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

: बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

: ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

: अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

: पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

: नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

X