Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

धर्मांतरण के खिलाफ आवाज उठाने का खामियाजा भुगत रहीं हैं वनीत कौर : जेल जाने से लेकर पति से अलगाव भी सहन किया

Updated on Friday, June 14, 2024 12:43 PM IST

चंडीगढ़ ।  पंजाब में हिंदुओं व सिखों का ब्रेनवाश करके धर्मांतरण कराए जाने का काम धड़ल्ले से चल रहा है परंतु राज्य सरकार से लेकर स्थानीय प्रशासन तक सब आंखे मूंदे बैठे हैं। इसके अलावा जो इसके खिलाफ आवाज उठा रहे हैं, उन्हें पुलिस द्वारा प्रताड़ित करवाया जाता है। ये कहना है जालंधर निवासी वनीत कौर का। आज यहां चंडीगढ़ प्रेस क्लब में आयोजित एक प्रेस वार्ता में उन्होंने खुलासा किया कि कुछ वर्ष पूर्व उन्होंने पास्टर अंकुर निरूला के कुछ वीडिओ देखे जिनमें वह हिंदू और सिख धर्मों के खिलाफ बोल रहा है तथा जनता को ईसाई धर्म की खूबियां गिनाते हुए इसे अपनाने की सलाह दे रहा है। उन्हें ये बहुत ही नागवार गुजरा तथा उन्होंने उसके खिलाफ अभियान छेड़ दिया।

(SUBHEAD)
 

इससे परेशान होकर पास्टर अंकुर निरूला ने अपने प्रभाव का इस्तेमाल करते हुए वनीत कौर के खिलाफ पर्चा दर्ज करवा दिया। इस कारण वनीत कौर को 42 दिन जेल में काटने पड़े। बाहर आकर उन्होंने फिर से पास्टर अंकुर निरूला के खिलाफ अपना अभियान और भी जोर शोर से शुरू कर दिया तो पास्टर अंकुर निरूला ने फिर से उनके खिलाफ पुलिस को झूठी शिकायत से दी कि वनीत कौर तेज़ाब की बोतलें लेकर उनके कार्यालय में जबरन घुस गईं व हमला कर दिया। पुलिस ने शिकायत ले ली तो वनीत कौर ने आरटीआई डाल कर इस शिकायत का स्टेट्स मांग लिया, जिसमें पुलिस विभाग से जवाब मिला कि ये शिकायत झूठी है। उधर उनके पति ने भी उन पर दबाव डालना शुरू कर दिया कि वे इस अभियान को बंद कर दें। ऐसा न करने पर उनके पति ने भी उनका साथ छोड़ दिया।

अब वनीत कौर ने पंजाब सरकार को पत्र लिख कर मांग की है कि इस पूरे मामले की एसआईटी गठित करके जांच कराए और पास्टर अंकुर निरूला द्वारा कराए जा रहे धर्मांतरण को रोके व उस पर मामला दर्ज करवाया जाए। उनके समर्थन में आज कई सिख जत्थेबंदियों भी मौजूद रहीं जिनमें निहंग सिंह जत्थेदार गुरप्रीत सिंह  कैलिफ़ोर्निया, मिशन शहीद बाबा बाघ सिंह अहलूवालिया के गद्दीनशीन इकबाल सिंह अहलूवालिया एवं बाबा प्रगट सिंह जी दी फौज, तरना दल, लुधियाना के राजा राज आदि के प्रतिनिधि शामिल रहे। 

इन सभी से अंकुर नरूला मिनिस्ट्री के संचालक अंकुर नरूला, प्रेजिडेंट जितेंदर कुमार उर्फ़ गौरव मसीह, विक्लव गोल्ड, लुकस मसीह, राजदीप कौर, प्रवेश कुमारी व सोनिया आदि के क्रियाकलापों की गहन जांच की मांग उठाई।

Have something to say? Post your comment
बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

: बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

: ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

: अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

: पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

: नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

X