Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

पंजाब में सात अन्य सी.बी.जी. प्रोजैक्ट लगाने की तैयारी, 2024 के अंत तक हो जाएंगे कार्यशीलः अमन अरोड़ा

Updated on Wednesday, June 19, 2024 21:07 PM IST

चंडीगढ़ | पंजाब को देश में स्वच्छ और हरित ऊर्जा के उत्पादन में अग्रणी राज्य बनाने के उद्देश्य से पंजाब के नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत मंत्री  अमन अरोड़ा ने कहा कि इस साल के अंत तक 7 अन्य कम्प्रैस्ड बायोगैस (सी.बी.जी.) प्रोजैक्ट कार्यशील होने की आशा है। यह प्रोजैक्ट सालाना 4.20 लाख टन पराली का उपभोग करके प्रति दिन 79 टन सी.बी.जी. पैदा करेंगे।

पंजाब ऊर्जा विकास एजेंसी (पेडा) द्वारा राज्य में लागू किए जा रहे प्रोजैक्टों की समीक्षा के लिए बुलाई गई मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए  अमन अरोड़ा ने बताया कि पंजाब सरकार ने 469.50 टन सीबीजी रोज़ाना की कुल सामर्थ्य वाले 38 प्रोजैक्ट अलॉट किए हैं, जिनमें फ़सल अवशेष- ईंधन के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा पराली जलाने के मामलों को रोकने के लिए किए जा रहे यत्नों में यह प्रोजैक्ट सहायक होंगे। इसके अलावा यह प्रोजैक्ट किसानों के लिए आय के अतिरिक्त स्रोत पैदा करने के साथ-साथ कौशल और ग़ैर-कौशल कामगारों के लिए रोज़गार के अवसर पैदा करने में भी अहम भूमिका निभाएंगे।

(SUBHEAD)

उन्होंने कहा कि राज्य में सी.बी.जी. प्रोजैक्टों के लिए भरपूर संभावनाएं हैं क्योंकि राज्य में हर साल लगभग 20 मिलियन टन धान की पराली पैदा होती है, जिसमें से लगभग 10 मिलियन टन का ही वैज्ञानिक ढंग के साथ निपटारा किया जाता है। नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत विभाग के सचिव  रवि भगत ने  अमन अरोड़ा को बताया कि 462 टन सी. बी. जी. प्रति दिन की कुल सामर्थ्य वाले 32 अन्य प्रोजैक्ट अलॉटमेंट प्रक्रिया अधीन हैं। इन प्रोजैक्टों में सालाना लगभग 14.04 लाख टन धान की पराली का प्रयोग होगा।

अमन अरोड़ा ने सोलर पंप योजना की स्थिति का भी जायज़ा लिया, जिसके अंतर्गत राज्य में कृषि के लिए किसानों को 20,000 नए सोलर पंप मुहैया करवाए जाने हैं। बता दें कि भूमिगत जल को बचाने के लिए डार्क ज़ोन में यह सोलर पंप उन किसानों को ही अलॉट किए जाएंगे, जिनके पास स्प्रिंकलर और ड्रिप सिंचाई प्रणाली मौजूद है। किसानों को सोलर पंपों के लिए 60 प्रतिशत सब्सिडी दी जाएगी। उन्होंने पेडा के डायरैक्टर एम.पी.सिंह को राज्य में चल रहे हरी ऊर्जा प्रोजैक्टों को तेजी के साथ पूरा करने को कहा ।

Have something to say? Post your comment
बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

: बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

: ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

: अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

: पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

: नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

X