चंडीगढ़ | पंजाब के राज्यपाल और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित ने ईद-उल-जुहा (बकरीद) के अवसर पर लोगों, विशेषकर मुस्लिम भाइयों को अपनी शुभकामनाएं और बधाई दी हैं। यह त्यौहार पैगंबर हजरत इब्राहिम की अल्लाह के प्रति उनकी अटूट भक्ति की याद में मनाया जाता है।
राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा कि ईद-उल-जुहा त्याग और निस्वार्थता का प्रतीक है और यह हमारी कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर भी है। यह परिवारों और समुदायों के लिए खुशियां और आशीर्वाद साझा करने हेतु एक साथ आने का अवसर भी है।
राज्यपाल ने कहा कि आइए हम सभी इस पवित्र दिन पर अपने अभिमान और अहंकार को त्यागने और प्रार्थना, दया एवं उदारता के मार्ग पर चलने का संकल्प लें। उन्होंने कहा कि यह ईद सभी के जीवन में शांति, समृद्धि और खुशियां लेकर आए।