Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

पी. एस. पी. सी. एल ने 19 जून को 16,078 मेगावाट की सबसे अधिक माँग को सफलतापूर्वक पूरा कियाः हरभजन सिंह ई. टी. ओ.

Updated on Saturday, June 22, 2024 19:58 PM IST

चंडीगढ़ | पंजाब के बिजली मंत्री स. हरभजन सिंह ईटीओ ने कहा कि पी. एस. पी. सी. एल ने बिजली की पिछले साल की अधिकतम 15,325 मेगावाट की माँग को पार करते हुए इस साल 19 जून को 16,078 मेगावाट की अपनी अब तक की उच्चतम माँग को सफलतापूर्वक पूरा किया है और राज्य भर में धान की फ़सल की बिजाई के लिए कृषि फीडरों को रोज़ाना 8 घंटे निर्विघ्न बिजली सप्लाई उपलब्ध करवाने के साथ-साथ किसी भी उपभोक्ता वर्ग पर कोई कट नहीं लगाए गए।

बिजली मंत्री ने बताया कि राज्य भर में 11 केवी के 13340 फीडर हैं जिनमें से 6954 फीडर करीब 14 लाख ट्यूबवैल कनेक्शनों को कृषि सप्लाई प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने निर्विघ्न बिजली सप्लाई को यकीनी बनाने के लिए अपेक्षित बिजली उपलब्धता के प्रबंध और बुनियादी ढांचे के नवीनीकरण के कार्यों समेत कई कदम उठाए हैं।

बिजली मंत्री हरभजन सिंह ई. टी. ओ द्वारा धान के चल रहे सीजन के लिए राज्य के बिजली सप्लाई के प्रबंधों का जायज़ा लेने के लिए अतिरिक्त मुख्य सचिव बिजली  तजवीर सिंह, सी. एम. डी. / पी. एस. पी. सी. एल. इंजी. बलदेव सिंह सरां, डायरेक्टर डिस्ट्रीब्यूशन, पी. एस. पी. सी. एल., इंजी. डी. पी. एस. ग्रेवाल, और डायरेक्टर जनरेशन, पी. एस. पी. सी. एल, इंजी. परमजीत सिंह के साथ मीटिंग की गई।

मीटिंग के दौरान पी. एस. पी. सी. एल के अधिकारियों ने बिजली मंत्री को अवगत करवाया कि इस गर्मी में बढ़ रही बिजली की माँग को पूरा करने के लिए कई उपाय किये गए हैं, जिनमें शहरी केन्द्रों में मोबाइल ट्रांसफार्मर स्थापित करना, डिवीज़न स्तर और ग्रिड सबस्टेशन पर मटीरियल स्टोर स्थापित करना, डिविज़न स्तर पर 104 नोडल शिकायत केंद्र स्थापित करना, 21 सर्कलों पर कंट्रोल रूम स्थापित करना, शिकायतों के निपटारे के लिए मुख्य कार्यालय के कंट्रोल रूम के अलावा 5 ज़ोन स्थापित करना और शिकायतों के निवारण के लिए अपेक्षित मैनपावर तैनात करना आदि शामिल हैं।

इसके अलावा, पी. एस. पी. सी. एल. द्वारा बताया गया कि धान के सीजन दौरान ज़रूरतों को पूरा करने के लिए डिस्ट्रीब्यूशन ट्रांसफ़र्मरों, केबलों/ पी. वी. सी, कंडकटरों, खंबों और अन्य समान की स्टॉक स्थिति और सप्लाई अपेक्षित मात्रा में मौजूद है। पी. एस. पी. सी. एल द्वारा यह भी बताया गया कि धान के सीजन से पहले डिस्ट्रीब्यूशन ट्रांसफ़र्मरों और पावर लाईनों समेत बिजली वितरण प्रणाली का व्यापक रख-रखाव किया गया। इन प्रबंधों के नतीजे के तौर पर पंजाब में इस साल बिजली की चिंगारी के कारण फसलों को आग लगने की कोई भी घटना रिपोर्ट नहीं हुई।

बिजली मंत्री ने पी. एस. पी. सी. एल. को हिदायत की कि गर्मी के मौसम दौरान बिजली के कट न लगने को यकीनी बनाया जाये। मीटिंग का समापन बिजली मंत्री ने बिजली कंपनियों द्वारा की गई तैयारियों पर संतोष प्रकट करके किया। उन्होंने कहा कि सरकार को भरोसा है कि गर्मी के मौसम दौरान पंजाब के लोगों को बिजली की निर्विघ्न सप्लाई मिलेगी।

Have something to say? Post your comment
बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

: बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

: ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

: अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

: पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

: नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

X