Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

पंजाब सरकार जल्द करेगी 300 वैटरनरी अधिकारियों की भर्ती: गुरमीत सिंह खुडि्डयां

Updated on Friday, June 14, 2024 19:11 PM IST

चंडीगढ़ | राज्य में पशु धन के स्वास्थ्य संभाल नैटवर्क को और मज़बूत करने के उदेश्य से मुख्य मंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा 300 वैटरनरी अधिकारियों की भर्ती की जाएगी। यह जानकारी पंजाब के पशु पालन, डेयरी विकास और मछली पालन मंत्री स.गुरमीत सिंह खुडि्डयां ने दी।

यहाँ अपने दफ़्तर में विभाग द्वारा चलाए जा रहे अलग- अलग प्रोजैक्टों का जायज़ा लेते हुए कैबिनेट मंत्री ने बताया कि पंजाब लोक सेवा कमिश्न ने वैटरनरी अधिकारियों के पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया पहले ही शुरू कर दी है। बता दे कि मुख्य मंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने पिछले दो सालों में 326 वैटरनरी अधिकारियों और 536 वैटरनरी इंस्पेक्टरों की भर्ती की है।

उन्होंने बताया कि पशु अस्पतालों में दवाएँ और उपकरणों की खरीद के लिए 93 करोड़ रुपए की कार्य योजना भारत सरकार को सौंपी गई है।

उन्होंने विभाग के अधिकारियों को मुं-हखुर और गलघोटू ( हैमोरैजिक सैपटीसीमिया) विरुद्ध चलाई जा रही टीकाकरण अभियान को 30 जून, 2024 तक पूरा करने के भी निर्देश दिए। कैबिनेट मंत्री को इस अभियान को निर्धारित समय में पूरा करने का विश्वास दिलाते हुए पशु पालन विभाग के डायरैक्टर डा. रंजीव बाली ने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत अब तक लगभग 78 प्रतिशत और 75 प्रतिशत पशुओं को क्रमअनुसार मूंहखुर और गलघोटू से बचाव के लिए वैक्सीन की डोज़ लगाई गई है।

स.गुरमीत सिंह खुडि्डयां ने बताया कि किसानों को डेयरी फार्मिंग पेशे को अपनाने के लिए उत्साहित करने के लिए विभाग द्वारा दुधारू पशुओं की खरीद पर जनरल वर्ग को 25 प्रतिशत और अनुसूचित जातियों के लाभपात्रियों को 33 प्रतिशत वित्तीय सहायता दी जाती है। इस योजना के अंतर्गत प्रति पशु निर्धारित रेट 70, 000 रुपए है। विभाग ने 2023- 24 दौरान 1089 दुधारू पशुओं के लिए लगभग 2 करोड़ रुपए वित्तीय सहायता के तौर पर दिए है।

उन्होंने बताया कि विभाग की तरफ से राष्ट्रीय पशुधन योजना के अंतर्गत पिछले पाँच सप्ताह दौरान पशु पालकों को 7200 दुधारू पशुओं के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की गई है। इस योजना के अंतर्गत छोटे/ मध्यम दूध उत्पादकों को एक से पाँच दुधारू पशुओं के बीमे के लिए वित्तीय सहायता दी जा रही है। पशु पालन मंत्री ने बताया कि जनरल वर्ग को 50 प्रतिशत और अनुसूचित जाति के साथ सम्बन्धित दूध उत्पादकों को 70 प्रतिशत तक वित्तीय सहायता दी जा रही है।

Have something to say? Post your comment
बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

: बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

: ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

: अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

: पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

: नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

X