Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

एनएचपीसी लिमिटेड एवं ओस्का के बीच समझौता

Updated on Wednesday, June 19, 2024 17:59 PM IST

चंडीगढ़ | एनएचपीसी लिमिटेड एवं ऑर्गनाइजेशन फॉर सोशल एंड कल्चरल अवेयरनेस्स के बीच समझौता ज्ञापन सम्पन्न सीएसआर (कॉर्पोरेट सोश्ल रेस्पॉन्सिबिलिटी) एनएचपीसी लिमिटेड के बिजनस फिलोसोफी का एक अभिन्न अंग रहा है। एनएचपीसी लिमिटेड सामाजिक कल्याण को ध्यान में रखते हुए एवं उच्म नैतिक व्यवहार बनाए रखते हुए, सामाजिक रूप से जिम्मेदार तरीके से अपने व्यवसाय का संचालन कर रहा है। साथ ही सभी हितधारकों का भरोसा और विश्वास जीतने के लिए सीएसआर के क्षेत्र में सर्वोत्तम और कुशल प्रबंधन तरीकों को अपनाता है । ईसी क्रम में सीएसआर के अंतर्गत एक और कदम बढ़ाते हुए एनएचपीसी लिमिटेड द्वारा पंजाब के संगरूर जिले के गाँव सुनाम - शहीद उधम सिंह वाला के रेल्वे स्टेशन में सजावटी नींव के साथ 100 फुट का राष्ट्रीय ध्वज लगाने हेतु, एनएचपीसी लिमिटेड एवं ऑर्गनाइजेशन फॉर सोशल एंड कल्चरल अवेयरनेस्स , रजिस्टर्ड ऑफिस नई दिल्ली के बीच एनएचपीसी लिमिटेड के स्वतंत्र निदेशक  डॉ. अमित कंसल एवं क्षेत्रीय कार्यालय चंडीगढ़ के कार्यपालक निदेशक  निर्मल सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित किया गया । इस समझौते ज्ञापन के अंतर्गत एनएचपीसी द्वारा ऑर्गनाइजेशन फॉर सोशल एंड कल्चरल अवेयरनेस्स को सामाजिक उत्तरदायित्व (सी एस आर ) कार्यों के अंतर्गत ओस्का को प्रदान किया गया है । राष्ट्र के हित में लगाया जा रहा यह राष्ट्रीय ध्वज युवाओं/छात्रों/आगंतुकों/आम जनता के दिलों में देशभक्ति की भावना पैदा करेगा और भारतीय राष्ट्रीय ध्वज के बारे में जागरूकता को बढ़ावा देगा, जिससे प्रत्येक भारतीय का हमारे राष्ट्रीय ध्वज के साथ व्यक्तिगत संबंध स्थापित होगा । साथ ही भारतीय राष्ट्रीय ध्वज उन शहीद वीर योद्धाओं को भी याद दिलाता है जिन्होने भारतमाता के लिए आंपने प्राण न्योछावर किए हैं। उक्त समझौता ज्ञापन हस्ताक्षर समारोह के दौरान एनएचपीसी लिमिटेड क्षेत्रीय कार्यालय के के मती रूबी रैना, महाप्रबंधक (विधि एवं मानव संसाधन),  अनुराग चैधरी, ग्रुप वरिष्ठ प्रबंधक एवं ऑर्गनाइजेशन फॉर सोशल एंड कल्चरल अवेयरनेस्स रजिस्टरड ऑफिस नई दिल्ली से आये प्रतिनिधि, डॉ. धर्मपाल, फाउनडर ओस्का, डॉ. चंद्रपाल पूनिया, फाउनडर ओस्का एवं हिमांशु, जनरल सेक्रेटरी ओस्का भी उपस्थित थे । इस सौहार्दपूर्ण एवं राष्ट्रहित हेतु किये गए कार्य के लिए ऑर्गनाइजेशन फॉर सोशल एंड कल्चरल अवेयरनेस्स, रजिस्टर्ड ऑफिस नई दिल्ली के प्रतिनिधियों ने एनएचपीसी लिमिटेड की सराहना की एवं आभार व्यक्त किया । ओस्का के संरक्षक डॉ चंद्रपाल पूनिया ने बताया कि आर्गेनाइजेशन फॉर सोशल एंड कल्चरल अवेयरनेस भारतीय संविधान के रजिस्ट्रेशन एक्ट के तहत एक रजिस्टर्ड संस्था है जो पिछले 10 वर्षो से पूरे भारत में सांस्कृतिक और सामाजिक चेतना तथा जागरूकता के प्रचार- प्रसार के लिए निरंतर सक्रियता से कार्यरत है। उन्होंने बताया कि एनएचपीसी लिमिटेड (भारत सरकार का उद्यम) व आर्गेनाइजेशन फार सोशल एण्ड कल्चरल अवेयरनैस के हुए इस समझौता ज्ञापन से सामाजिक कार्यों को एक नई दिशा मिलेगी।

Have something to say? Post your comment
बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

: बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

: ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

: अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

: पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

: नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

X