Friday, 23 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

3500 सुरक्षाकर्मियों के हाथ में सुरक्षा व्यवस्था, 23 स्थानों पर की गई नाकाबंदी

Updated on Saturday, November 25, 2017 23:40 PM IST

रोहतक,25 नवंबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया ) जसिया में रविवार को होने वाली रैली को लेकर चल रहे विरोध को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया है। जिले की सुरक्षा के लिए 3500 पुलिस के जवान तैनात किए हैं। शहर की सीमाओं पर 19 तथा जिला में कुल 23 नाके लगाए हैं, जहां पुलिस के जवान तैनात रहकर हर गतिविधि पर नजर रखेंगे। रैली में जाने वाले वाहनों के शहर में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है। उधर, सोशल मीडिया व अन्य लोगों के भड़काऊ भाषण व बयानबाजी पर भी पुलिस की पैनी नजर रहेगी। शहर के बाहरी मार्गो से ही रैली के वाहनों को निकाला जाएगा। रोहतक-पानीपत नेशनल हाईवे का रूट डायवर्ट कर दिया गया है। आइजी नवदीप ¨सह विर्क व पुलिस अधीक्षक पंकज नैन ने शनिवर को खुद जिला की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और अधिकारियों को उचित दिशा-निर्देश भी जारी किए। अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति द्वारा गांव जसिया में रविवार को चौधरी छोटूराम विकास कौशल संस्थान की नींव रखी जाएगी। साथ ही, जनसभा भी होगी। इसके अतिरिक्त, उधर जींद में लोकतंत्र सुरक्षा मंच संयोजक और कुरुक्षेत्र से सांसद राजकुमार सैनी द्वारा रैली आयोजित की जा रही है। दोनों रैलियों को देखते हुए रोहतक शहर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। शहर के सभी प्रमुख मार्गों व चौक-चौराहों पर नाकाबंदी की गई है। आइजी ने अधिकारियों ने नाकाबंदी के दौरान नाका पर तैनात जवानों को उनकी ड्यूटी से अवगत कराया है और विषम परिस्थितियों से निपटने के मंत्र भी दिए हैं। साथ ही, उन्होंने जवानों को संयम के साथ ड्यूटी देने के बारे में प्रेरित किया है। उन्होंने आमजन को नाकाबंदी पर चे¨कग के दौरान पुलिस का सहयोग करने के लिए अपील की है। उन्होंने आम जन से भाईचारा बनाए रखने की अपील करते हुए सहयोग की अपेक्षा जताई है।


Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X