Friday, 23 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

हुडा कार्यालय में सीएम फ्लाइंग की रेड, तीन काबू

Updated on Friday, November 24, 2017 11:50 AM IST

पंचकूला ,23 नवंबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया ) : मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की पंचकूला और अंबाला टीम ने संयुक्त तौर पर हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के सेक्टर-6 स्थित कार्यालय पर छापा मारा। उड़नदस्ते को सूचना मिली थी कि प्राधिकरण में सरकार द्वारा निर्धारित की गई फीस से अधिक पैसा लिया जा रहा है। प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त में भ्रष्टाचार हो रहा है। जिसके बाद डीएसपी राजकुमार के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। टीम ने लगभग 12 बजे प्राधिकरण में दबिश दी। 6 घंटे की छापेमारी के दौरान दो सरकारी कर्मचारियों सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं। जिस समय रेड की गई, उस समय प्राधिकरण में काफी लोग अपनी प्रॉपर्टी, एनओसी एवं अन्य कामों के लिए फीस जमा करवाने के लिए खड़े थे। टीम ने चुपचाप पूरी प्रक्रिया का मुआयना किया और लोगों से भी पूछताछ की। इस दौरान एक व्यक्ति एक प्लॉट के सरकारी दस्तावेजों को अपने हाथ में लेकर घूम रहा है। जब उससे टीम ने पूछा कि आपके पास सरकारी दस्तावेज कहां से आए, तो वह कुछ बताने में असमर्थ रहा। इसके बाद उसे टीम ने हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने नाम राकेश कुमार ढांडा बताया, जोकि प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता है। इसके बाद उसकी गाड़ी से कई अहम दस्तावेज भी बरामद किए गए। इसी दौरान कार्यालय में विभिन्न जगहों पर दस्तावेजों की चेकिंग की गई। एस्टेट ऑफिस के असिस्टेट विजय सांगा और आइटी विभाग के हरनीत सिंह को भी टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। इन पर निर्धारित फीस से अधिक पैसे लेने का आरोप है। डीएसपी राजकुमार ने बताया कि प्राधिकरण के खिलाफ शिकायतें मिल रही थी। तीनों पर केस दर्ज कर लिया गया है।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X