Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

भाजपा ने निकायों के लिए बनाया तीन से पांच दावेदारों का पैनल

Updated on Tuesday, February 11, 2025 19:14 PM IST

चंडीगढ़। हरियाणा में मंगलवार से जहां निकाय चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है वहीं भाजपा ने अब तक आए आवेदनों के आधार पर प्रत्येक निगम क्षेत्र में तीन से पांच दावेदारों के पैनल बनाया है। इस पैनल को हाईकमान के पास भेजा जाएगा। जिसमें से प्रत्याशियों को ऐलान किया जाएगा।

हरियाणा के फरीदाबाद, गुरुग्राम, मानेसर, पानीपत, हिसार, करनाल, रोहतक व यमुनानगर नगर निगम तथा गुरुग्राम जिले में पटौदी, कुरुक्षेत्र जिले में थानेसर, सिरसा तथा अंबाला छावनी नगर परिषदों में चुनाव होंगे। इसके अलावा सोनीपत व अंबाला में केवल मेयर पद के लिए चुनाव होंगे। इस कार्यक्रम के अनुसार हरियाणा की दस सीटों पर मेयर के लिए चुनाव होगा। यह चुनाव विधायक की तरह होगा। जिसमें जनता स्वयं अपना मेयर चुनेगी।

हाईकमान की मंजूरी के बाद होगा प्रत्याशियों का ऐलान

हरियाणा में लगातार तीसरी बार सरकार बनाए जाने के बाद भाजपा के पास कांग्रेस व अन्य दलों के मुकाबले अधिक आवेदन आ रहे हैं। हरियाणा भाजपा अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली के अनुसार पार्टी निकाय चुनाव को लेकर पूरी तरह से गंभीर है। भाजपा ने इस चुनाव के लिए ट्रिपल इंजन सरकार का नारा दिया है। उन्होंने बताया कि कोर कमेटी की बैठक में मेयर तथा परिषद चेयरमैन के लिए पैनल बना लिया गया है। प्रत्येक पैनल में तीन से पांच मजबूत दावेदारों के नाम शामिल किए गए हैं। एक बैठक और की जाएगी। जिसमें पैनल की छंटनी करके फाइनल पैनल को हाईकमान के पास भेज दिया जाएगा। हाईकमान की स्वीकृति से प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया जाएगा।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X