Friday, 23 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति 15 अक्टूबर से सोनीपत में

Updated on Monday, October 09, 2017 00:41 AM IST

चंडीगढ़,, 08 अक्तूबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया ) - भारतीय जनता पार्टी की दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति सोनीपत में 15 अक्टूबर से शुरू होगी। प्रदेश कार्यसमिति में मुख्यमंत्री मनोहर लाल, प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय महासचिव भाजपा डॉ. अनिल जैन, प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला समेत सभी जनप्रतिनिधि एवं संगठन के पदाधिकारी शिरकत करेंगे। बैठक में प्रदेश में चल रही इन योजनाओं की समीक्षा करते हुए इनके बेहतर क्रियान्वयन पर जोर दिया जाएगा, ताकि भविष्य में भाजपा की विचारधारा को आम आदमी से जोडते हुए संगठन को सशक्त बनाने की दिशा में कदम बढाया जा सके।(SUBHEAD)
आज यहां जानकारी देते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मीडिया विभाग प्रमुख राजीव जैन ने बताया कि पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा तथा नई रणनीति बनाने के मकसद से प्रत्येक तीन माह में प्रदेश कार्यसमिति का आयोजन किया जाता है। बीते एक वर्ष के दौरान पानीपत, हिसार, करनाल और जींद में प्रदेश कार्यसमिति होने के बाद अब सोनीपत में इसका आयोजन किए जाने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि 15 अक्टूबर को प्रदेश पदाधिकारी, जिला प्रभारी, जिलाध्यक्ष एवं कोर कमेटी की बैठक होगी, जबकि 16 अक्टूबर को कार्यसमिति की बैठक होगी। उन्होंने कहा कि प्रांतीय कार्यसमिति में आम जीवन के हितों को लेकर शुरू की जा चुकी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन पर चिंतन-मनन किया जाएगा। बैठक में समाज के अंतिम छोर पर मौजूद व्यक्ति को उपयुक्त लाभ देने तथा योजनाओं के लाभ का दायरा अधिक से अधिक वर्गों तक पहुंचाने पर चिंतन होगा। देश के नागरिकों को मुख्यधारा में लाने वाली प्रधानमंत्री जनधन योजना, युवाओं को रोजगार की दिशा में आगे बढाने के लिए स्टार्टअप, स्टैंडअप योजना और इसके तहत मुद्रा योजना से हर कुशल युवा को अपना रोजगार स्थापित करने, गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाली महिलाओं के लिए उज्ज्वला योजना, किसानों के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, प्रधानमंत्री सिंचाई योजना, जीएसटी में हाल में किए गए बदलाव समेत विभिन्न उन योजनाओं को बेहतर तरीके से अधिक से अधिक लाभार्थियों तक पहुंचाने पर चर्चा होगी।
भाजपा प्रदेश मीडिया विभाग प्रमुख राजीव जैन ने बताया कि बैठक में योजनाओं को अधिक प्रभावी तरीके से क्रियान्वित करने पर चर्चा होगी। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने और आमजन को भाजपा की विचारधारा से जोडने के लिए उठाए जाने वाली रणनीति पर मुहर लगेगी। बैठक में राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी भाजपा डॉ. अनिल जैन, प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला एवं मुख्यमंत्री मनोहर लाल सत्ता एवं संगठन के मध्य समन्वय को लेकर विशेष तौर पर सत्र को संबोधित करेंगे।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X