Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

जनता के प्रति जवाबदेही सुनिश्चित करते हुए शिकायतों का निवारण करें अधिकारी: राव नरबीर सिंह

Updated on Monday, January 13, 2025 18:43 PM IST

चंडीगढ़  | हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य, पर्यावरण, वन मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि जनता के प्रति अधिकारी जवाबदेह बनते हुए लोगों की समस्याओं का निवारण प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित करें ताकि लोगों को बेवजह के कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें।

वे सोमवार को फरीदाबाद में जिला लोक संपर्क एवं परिवेदना समिति की मासिक बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। समिति की बैठक में कुल 18 परिवाद रखे गए जिनमें से 12 परिवादों का निदान तत्परता से किया गया और शेष छह परिवाद के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।

उद्योग मंत्री राव नरबीर सिंह ने बैठक में जिला के लोगों को नव वर्ष सहित लोहड़ी व मकर संक्रांति पर्व की शुभकामनाएं देते हुए सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। राव नरबीर सिंह ने कहा कि हरियाणा सरकार जनसेवा को समर्पित होकर समाज के हर वर्ग के उत्थान का लक्ष्य निर्धारित कर कार्य कर रही है।

फरीदाबाद में जिला लोक संपर्क एवं परिवेदना समिति की बैठक की अध्यक्षता करने पहुंचे उद्योग मंत्री राव नरबीर सिंह

परिवेदना समिति की बैठक में परिवादों की सुनवाई करते हुए राव नरबीर सिंह ने कहा कि अधिकारी व कर्मचारी ऑफलाइन अथवा ऑनलाइन शिकायत आने पर समाधान की दिशा में कदम उठाएं और किसी भी फाइल पर बार-बार ऑब्जेक्शन लगाने की अपेक्षा एक बार ही परिवादी को निर्धारित नियमों की जानकारी दें और शिकायतों का निदान करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि आमजन की  शिकायतों की सुनवाई करते हुए लोगों को उनके शिकायत का स्टेटस बताते हुए संतुष्टि प्रदान की जाए। उन्होंने बैठक में सिविल सर्जन व पुलिस आयुक्त से संबंधित रखे एक परिवाद में सुनवाई करते हुए शिकायतकर्ता की मांग पर एडीसी की अध्यक्षता में जांच कमेटी का गठन कर परिवादी को राहत पहुंचाने के निर्देश दिए। वहीं एक अन्य परिवाद में उद्योग मंत्री ने शिकायतकर्ता की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए स्टेट क्राइम ब्रांच को रेफर करने के आदेश दिए। जिला वरिष्ठ नगर योजनाकार से संबंधित एक परिवाद में सुनवाई करते हुए उद्योग मंत्री ने डब्लूटीसी क्षेत्र में संबंधित तहसीलदार को उक्त निर्धारित क्षेत्र में कोई रजिस्ट्री न करने के आदेश दिए। इस अवसर पर विधायक   मूलचंद शर्मा,  विधायक  धनेश अधलेखा,  विधायक  सतीश फागना, विधायक  रघुबीर सिंह तेवतिया भी उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X