Friday, 23 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

महिला के गायब होने के मामले में जेल में गुरमीत से पूछताछ, पुलिस ने सवालों में उलझाया

Updated on Saturday, November 18, 2017 13:14 PM IST

रोहतक,18 नवंबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया )। डेरा सच्चा सौदा सिरसा से जयपुर की महिला के गायब होने के मामले में जयपुर पुलिस ने लगातार दूसरे दिन शुक्रवार को भी सुनारिया जेल में बंद गुरमीत पूछताछ की। इस दौरान जयपुर पुलिस ने गुरमीत को अपने सवालों में उलझाया। उधर, जयपुर पुलिस द्वारा वीरवार को गुरमीत से पूछताछ करने की खबर मिलने के बाद शुक्रवार को उसके वकील भी सुनारिया जेल में उससे मुलाकात करने पहुंचे।

जयपुर के जवाहर सर्किल थाना के इंस्पेक्टर राजेश कुमार के नेतृत्व में दो सदस्यीय पुलिस टीम शाम पौने चार बजे सुनारिया जेल पहुंची। जेल प्रशासन की मंजूरी के बाद पुलिस ने गुरमीत से काफी देर तक पूछताछ की। पुलिस टीम के साथ गुरमीत से पूछताछ के लिए सवालों की एक सूची थी, जिसके आधार पर उसे घेरने का काम किया।

गुरमीत ने पुलिस टीम के सामने कम ही सवालों के जवाब दिए और अधिकतर सवालों का जवाब गर्दन हिलाकर हां-ना में ही दिया। पुलिस ने पूछताछ जेल में अलग से बने कमरे में की। पुलिस टीम के पहुंचने से पहले सवा तीन बजे गुरमीत से वकील गुरदास ङ्क्षसह और भास्कर भारद्वाज ने भी उससे मुलाकात की और नपुंसक बनाने में चल रही अदालत में सुनवाई व जयपुर में महिला के गायब होने के मामले में चर्चा की।

यह है मामला 

जयपुर के जगतपुरा निवासी कमलेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 24 मार्च 2015 को वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ डेरा सच्चा सौदा सिरसा गया था। 28 मार्च को एक सेवादार आया और उसकी पत्नी को गुरुजी की सेवा करने की बात कहकर साथ ले गया। इसके बाद उसकी पत्नी वापस नहीं आई। जब सेवादारों पूछा तो बताया गया कि सेवा पूरी होने के बाद आ जाएगी।

वह कुछ दिन इंतजार करने के बाद वापस जयपुर लौट गया। 5 मई 2015 को जयपुर कोर्ट में इस्तगासा दायर किया और पत्नी को बंधक बनाने के आरोप लगाए। अदालत के आदेश पर 7 मई 2015 को जवाहर सर्किल थाने में केस दर्ज किया गया। पुलिस इसी मामले में जांच करने के लिए शुक्रवार को भी सुनारिया जेल में गुरमीत से पूछताछ करने पहुंची थी।

जयपुर स्थित जवाहर सर्कल के थाना प्रभारी राजेश कुमार सोनी ने बताया कि डेरे से गायब महिला के मामले में सुनारिया जेल में बंद गुरमीत राम रहीम से करीब एक घंटे तक पूछताछ की गई। पूछताछ के लिए पहले से सवाल तैयार किए गए थे, जिनके जवाब लेने के बाद एक रिपोर्ट तैयार की जाएगी, जिसे बाद में अदालत में पेश किया जाएगा।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X