Friday, 23 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

प्रद्युम्न हत्याकांडः रेयान स्कूल के मालिकों की गिरफ्तारी पर रोक जारी

Updated on Saturday, November 18, 2017 13:13 PM IST

चंडीगढ़,18 नवंबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया )। बहुचर्चित प्रद्युम्न हत्याकांड मामले में पिंटो परिवार की अग्रिम जमानत याचिका पर पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट में आज सुनवाई हुई। कोर्ट ने सभी पक्षों को सुनने के बाद सीबीआइ को निर्देश दिया कि वो मामले की स्टेटस रिपोर्ट व केस डायरी मंगलवार को फ़ाइल करे। फिलहाल कोर्ट ने परिवार की गिरफ्तारी पर रोक जारी रखी है। सुनवाई के दौरान सीबीआई ने पिंटो की अग्रिम जमानत का विरोध किया। सीबीआइ ने कहा कि जांच महत्वपूर्ण स्टेज पर है ओर पिंटो परिवार को हिरासत में लेने की जरूरत पड़ सकती है।पिंटो परिवार के वकील ने सीबीआइ की दलील का विरोध करते हुए कहा कि सीबीआइ ने अभी तक उनसे कोई पूछताछ नहीं की है और वो सहायता के लिए तैयार है। प्रद्युम्न के पिता के वकील ने कहा कि पिंटो परिवार को इस मामले में क्लीन चिट नहीं दी जा सकती।
बता दें, पहले इस याचिका पर 5 दिसंबर को सुनवाई होनी थी। इसके खिलाफ प्रद्युम्न के पिता वरुण ठाकुर ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की थी, जिस पर सुप्रीम कोर्ट ने 10 दिन के भीतर मामले का निपटारा करने के आदेश दिए। इन आदेशों की प्रति संलग्न करते हुए वरुण ठाकुर ने हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल की। अर्जी पर सुनवाई करते हुए हाई कोर्ट ने सुनवाई 17 नवंबर निर्धारित की थी। आज मामले में कोर्ट ने सभी पक्षों को सुनने के बाद सीबीआइ को निर्देश दिया कि वो मामले की स्टेटस रिपोर्ट व केस डायरी मंगलवार को फ़ाइल करे।

उल्लेखनीय है कि प्रद्युम्न हत्याकांड में गिरफ्तारी से बचने के लिए रेयान ग्रुप के सीईओ रेयान पिंटो, उसके पिता संस्थापक अध्यक्ष अगस्टाइन एफ पिंटो और मां प्रबंध निदेशक ग्रेसी पिंटो ने अग्र्रिम जमानत के लिए हाई कोर्ट में याचिका दायर कर रखी है। याचिका में तीनों ने कहा कि वे मुंबई में रहते हैं और उनका काम उच्च स्तर के निर्णय लेने का है। गुरुग्राम समेत अन्य सभी स्कूल स्थानीय प्रबंधन की निगरानी में चलते है, इसलिए उन्हें प्रद्युम्न हत्याकांड में अभियुक्त बनाया जाना उचित नहीं है।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X