Friday, 23 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

बाथरूम में कैमरा छिपाकर मकान मा‍लिकन का बनाया वीडियो, फिर किया गैंगरेप

Updated on Thursday, November 16, 2017 12:30 PM IST

अंबाला शहर,16 नवंबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया ) । शहर में एक किरायेदार ने बाथरूम में कैमरा छिपाकर मकान मालकिन का अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद उसने ब्लैकमेल कर महिला से दुष्कर्म किया। उसने महिला को अपने दोस्तों के साथ भी शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर किया। उसने दोस्‍तों के साथ मिलकर महिला से सामूहिक दुष्‍कर्म किया। इतना ही नहीं, अारोपी ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर महिला का मकान भी बेच दिया और उसके बैंक खाते से भी रकम निकाल ली।

बेटे को मारने की धमकी देकर दोस्तों से बनवाए संबंध, फर्जी दस्तावेज तैयार कर घर भी बेच दिया

महिला पुलिस थाने में सोनीपत के गोहाना के गांव कतवाल निवासी संदीप दूहन, पंजाब के कपूरथला स्थित मिलिट्री यूनिट में तैनात सैन्य कर्मी सुखदेव सिंह मलिक, रोहतक के अमित मलिक, संदीप डांडा, संदीप काजल, बिजली बोर्ड कर्मी सुरेंद्र हुड्डा, राजपाल व जितेंद्र के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज किया गया है।

पीडि़त महिला के अनुसार, वह अंबाला शहर में अपनी मां और बेटे के साथ रहती है। उसने संदीप दूहन नामक व्‍यक्ति को अपने घर का प्रथम तल किराये पर दिया था। वह सुबह अपने काम पर चली जाती थी, इसलिए घर पर उसकी मां अकेली होती थी। महिला ने आरोप लगाया कि उसी दौरान संदीप ने मौका पाकर उसके बाथरूम में कैमरा छिपा कर दिया। एक दिन संदीप ने उसके मोबाइल पर उसकी अश्लील तस्वीर व वीडियो डाल दी, जिससे वह सकते में आ गई।
महिला ने बताया कि इसके बाद संदीप वीडियो को इंटरनेट पर डालने की धमकी देकर उससे दुष्कर्म करने लगा। विरोध करने पर उसने धमकी दी कि वह उसके बेटे को मार देगा। इसके बाद आरोपी के जो भी दोस्त अंबाला आए, उन सबके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनवाए। इनमें से सैन्य कर्मी सुखदेव तो उसे अपनी पत्नी बनाकर कपूरथला ले गया और उसका जाली आधार कार्ड तक तैयार करवा लिया।

महिला ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि अंबाला आने के बाद संदीप का जो भी दोस्त आता तो वह उसे नीचे वाले कमरे में छोड़ता। वे लोग उससे जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाते थे। इस दौरान उसके बेटे को आरोपी अपने पास रखते, उसे मारने की धमकी देकर उसे गलत करने के लिए मजबूर करते थे। संदीप उसे रोहतक भी ले गया, वहां भी अपने दोस्तों से शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर किया। महिला ने आरोप लगाया कि संदीप ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर उसका मकान भी बेच दिया गया और डरा धमका कर बैंक खाते से पैसे निकाल लिए गए।

 
महिला पर भी दर्ज है ठगी का केस

महिला अंबाला शहर के बलदेवनगर थाने में दर्ज ठगी मामले मेें आरोपी है। केस के अनुसार उसने अपना मकान 16 लाख में पुनीत को बेच दिया। आठ लाख एडवांस लिए। बाद में यह मकान किरायेदार संदीप को बेच दिया था। उसके बाद न तो पैसे लौटाए न ही रजिस्ट्री कराई थी। आर्थिक अपराध शाखा की जांच के बाद महिला के खिलाफ केस दर्ज किया गया था।

  

'' महिला की शिकायत पर आठ लोगों पर लगाए गए आरोपों की तफ्तीश जारी है। केस में बाथरूम में धोखे से कैमरा लगाकर अश्लील वीडियो बनाने, ब्लैकमेल करने, दोस्तों द्वारा जबरदस्ती करने, धोखे से मकान अपने नाम कर लेने, झूठी एफआइआर दर्ज कराने के अलावा कई अन्य संगीन धाराएं शामिल की गई हैं।

                                                                                   - इंस्पेक्टर सुनीता, महिला थाना प्रभारी, अंबाला।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X