Friday, 23 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

गीता महोत्सव पर धर्मनगरी में दिखेगा लघु भारत, 25 लाख पर्यटकों के पहुंचने की उम्‍मीद

Updated on Thursday, November 16, 2017 12:23 PM IST

कुरुक्षेत्र,16 नवंबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया ) । धर्मनगरी कुुरुक्षेत्र में आयोजित हो रहे अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव में ब्रह्मसरोवर के तट पर लघु भारत के दर्शन होंगे। 17 नवंबर से 3 दिसंबर तक चलने वाले इस  महोत्‍सव में देश और विदेश के पर्यटकों के भारी संख्‍या में आने की उम्‍मीद है। इसमें 25 लाख पर्यटकों के पहुंचने की संभावना है। इसके लिए तैयारी जोर-शोर से चल रही है।

कुरुक्षेत्र की उपायुक्त सुमेधा कटारिया ने अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव की तैयारियों को लेकर अधिकारियों की बैठक ली। अधिकारियों को आने वाले वीवीआइपी, वीआइपी, कलाकारों का भी विस्तृत ब्योरा दिया। ज्योतिसर में करीब चार दिन कार्यक्रमों का आयोजन होगा। इसके अलावा पिहोवा, पांडु पिंडारा जींद, कैथल के कौल सहित कुरुक्षेत्र के करीब 12 तीर्थ स्थलों के अलावा सभी जिलों में महोत्सव होंगे।

यह भी पढ़ें: घर आए केजरीवाल से हरियाणा ने मांगे पानी के 360 करोड़

25 नवंबर से 30 नवंबर तक थाईलैंड, इंडोनेशिया, मॉरीशस, जापान सहित पांच देशों के कलाकारों के पहुंचने की संभावना है। इस मौके पर एसडीएम वत्सल कौशिक, एसडीएम सतबीर कुंडू, नगराधीश कंवर सिंह, डीआरओ चांदी राम, डीडीपीओ कपिल शर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

 

मेले में 300 से ज्यादा स्वयं सहायता समूह करेंगे शिरकत

17 नवंबर से 3 दिसंबर तक कुरुक्षेत्र में आर्ट एंड क्राफ्ट मेले के साथ-साथ सरस मेला लगेगा। इसमें 26 राज्यों के शिल्पकार व 300 से ज्यादा स्वयं सहायता समूह शिरकत करेंगे। महोत्सव में पहली बार देश भर से करीब 250 बेहतरीन कलाकारों का संगम होगा। एक प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा।
 

राष्ट्रपति दो घंटे रहेंगे धर्मनगरी में

अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव में ब्रह्मसरोवर के शुभारंभ पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सबसे पहले ब्रह्मसरोवर पर गीता पूजन में भाग लेंगे और गीता यज्ञ में पूर्णाहुति डालेंगे। राज्यस्तरीय प्रदर्शनी और ब्रहमसरोवर के द्रोपदी कूप परिसर में उतर प्रदेश पवेलियन, हरियाणा पवेलियन के साथ-साथ झारखंड और महाराष्ट्र सहित अन्य प्रदेशों के खान-पान, लोक संस्कृति और प्रदर्शनियों का आयोजन भी होगा।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X