Friday, 23 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

बढ़ती कोहरे की वजह से सड़क हादसो में बढ़ोतरी

Updated on Thursday, November 16, 2017 12:17 PM IST

अम्बाला,16 नवंबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया ) सर्द मौसम में बढ़ती कोहरे की वजह से सड़क हादसो में बढ़ोतरी होने लगी हैं नतीजतन नेशनल हाईवे अब मौत का हाईवे साबित हो रहे हैं। बुधवार को अंबाला - दिल्ली नेशनल हाइवे पर हिमाचल पथ परिवहन निगम के कुल्लू डिपो की एक वोल्वो बस एक ट्रक से टकरा गई ।इस सड़क हादसे में बस चालक और एक लड़की की मौत हो गयी और बस का कंडक्टर घायल हो गया। पुलिस शव के पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई में जुटी है।
दोनों वाहनों की टक्कर इस कदर भयावह थी कि दोनों वाहनों के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए ।

  बढ़ते सर्द मौसम में हादसों का ग्राफ काफी बढ़ने लगा है। हाईवे पर खराब हुए खड़े वाहन और धीमी गति से चलते वाहन हादसों का सबब बन जाते हैं। ऐसा ही एक हादसा आज अंबाला सिटी में जंडली पुल के निकट हो गया जहां हिमाचल रोडवेज की कुल्लू डिपो की एक बस सामने से आ रहे ट्रक में जा भिड़ी। यह बस मनाली से चलकर डेल्ही को जा रही थी ।
बताया गया कि हादसा इतना जोरदार था कि इस भीषण टक्कर के बाद बस व ट्रक के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए । ट्रक हाईवे की रेलिंग को तोड़ते हुए सड़क के दूसरी ओर जाकर पलट गया। बस का ड्राइवर हीरालाल स्टेयरिंग और बस की टूटी बॉडी के बीच मे भरी तरह से फस गया। घायल ड्राइवर और कंडक्टर को बस से बाहर निकालकर सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने बस ड्राइवर हीरालाल को मृत घोषित कर दिया। बस कंडक्टर विपुल ने बताया कि बस ड्राईवर के पीछे की सीट पर बैठी एक लडकी की भी इस हादसे में शिकार हो गयी और उस की मौत हो गयी ।कुछ लोग घायल भी हुए जिन्हें मरहम पट्टी के बाद हॉस्पिटल से छुट्टी दे दी गयी ।ट्रक का ड्राइवर भी हादसे में घायल हो गया है जो अम्बाला शहर के सिविल अस्पताल में उपचाराधीन है।

इस हादसे के बाद हाइवे पर लम्बा जाम लग गया ।हादसे की खबर मिलते ही बलदेव नगर थाना और ट्रैफिक पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची। क्रेन की मदद से बस और पलटे हुए ट्रक को पुलिस ने हाईवे से हटवाकर जाम खुलवाया ताकि यातयात को दुरुस्त किया जा सके। पुलिस ने मृतक ड्राइवर हीरालाल के परिजनों को सूचित कर दिया है। ड्राइवर के परिजनों के अंबाला पहुंचने के बाद ही उसके शव के पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू की जाएगी।ट्रैफिक पुलिस के इंस्पेक्टर सोमेश कुमार ने अनुमान जताया कि हादसा कोहरे या ड्राईवर को नींद आने की वजह से यह हादसा हुआ हो सकता है।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X