Friday, 23 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

रिंग सेरेमनी में लाखों से भरा पर्स चोरी

Updated on Monday, November 13, 2017 12:05 PM IST

पंचकूला ,12 नवंबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया ) : सेक्टर-5 के एक नामी होटल में रिंग सेरेमनी करने आए परिवार का लाखों रुपये से भरा पर्स चोरी हो गया। परिवार को होटल के स्टाफ पर शक है क्योंकि वहां से बैकडोर को जाने वाला कैमरा खराब पड़ा है और उसी रास्ते पर पर्स से एक मोबाइल फोन गिरा हुआ मिला है। पर्स चोरी होने से रिंग सेरेमनी का मजा किरकिरा हो गया। परिजनों ने मामले की शिकायत सेक्टर-5 पुलिस थाने में दे दी है। सेक्टर-17 निवासी केएल जुनेजा और संतोष जुनेजा सेवानिवृत्त है। उनके बेटे अंकुश जोकि एचडीएफसी बैंक में कार्यरत है कि रिंग सेरेमनी रविवार दोपहर को सेक्टर-5 के होटल में रखी हुई थी। पूरा कार्यक्रम अपने रंग में था। इसी बीच संतोष जुनेजा अपना पर्स कुर्सी पर रखकर रिश्तेदार से बातचीत करने लगी और एक मिनट बाद देखा, तो पर्स गायब था। पर्स गायब होने के बाद उन्होंने पूरे एरिया में पर्स ढूंढ़ा, लेकिन नहीं मिला। परिजनों के हाथ पांव फूल गए। क्योंकि पर्स में पांच लाख रुपये नगद और साढ़े 3 लाख रुपये की ज्वेलरी थी। इसके अलावा डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, आइडी प्रूफ भी थे। अंकुश जुनेजा ने होटल के प्रबंधकों से बातचीत की, तो वह सीसीटीवी देखने की बात कहने लगे, लेकिन उनके दो सीसीटीवी खराब मिले।

एक फोन बैकडोर तो दूसरे की लोकेशन आई सेक्टर-8

परिजनों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद सेक्टर-5 थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। होटल में सर्च के दौरान बैकडोर से बाहर जाने वाले रास्ते पर अंकुश की बहन का मोबाइल फोन मिल गया। जिससे स्पष्ट है कि चोर पिछले रास्ते से पर्स लेकर फरार हुए हैं। दूसरे फोन की लास्ट लोकेशन सेक्टर-8 शराब के ठेके की आई है। अंकुश जुनेजा के अनुसार होटल का स्टाफ इस पूरे खेल में मिला है।

समारोह में आए दो नाबालिग कौन थे

होटल का स्टाफ कह रहा है कि दो 15-16 साल के नाबालिग उन्होंने देखे थे। अंकुश की बहन और जीजा की नजर भी इन पड़ी थी, लेकिन उनका पहनावा ठीक होने के चलते उन पर शक नहीं गया। अंकुश ने होटल प्रबंधन और स्टाफ पर केस दर्ज करने की मांग की है। सेक्टर-5 थाना प्रभारी कर्मवीर ने बताया कि कैमरों की जांच की जा रही है ताकि चोरों तक पहुंच सकें।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X