पंचकूला ,12 नवंबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया ) : अग्रवाल विकास ट्रस्ट की ओर से सेक्टर 16 के अग्रवाल भवन में अग्रवाल युवक-युवती परिचय सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। परिचय सम्मेलन में देश के विभिन्न हिस्सों से अग्रवाल समुदाय के लोगों ने हिस्सा लिया। परिचय सम्मेलन में चंडीगढ़ के पूर्व सासद और अपरमहा सॉलिटयर व लॉ कमिशन के सदस्य सत्यपाल जैन मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। जबकि पंचकूला के विधायक ज्ञान चंद गुप्ता, अग्रवाल वैश्य समाज के प्रदेश अध्यक्ष अशोक बुवानीवाला, अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के प्रदेश अध्यक्ष कुलभूषण गोयल, अति विशिष्ट अतिथि अंशू सिंगला, ईश्वर, सम्मेलन के जिला प्रधान तेजपाल गुप्ता, महासचिव कुसुम गुप्ता, अग्रवाल विकास ट्रस्ट के प्रधान सत्यनारायण गुप्ता, वरिष्ठ उपप्रधान अमित जिंदल, न्यू इंडिया सीसे स्कूल की प्रिंसीपल शारदा गुप्ता, पार्षद भावना गुप्ता, अंजलि बंसल, पूर्व पार्षद वीके सूद सहित अनेक महानुभाव उपस्थित थे। सत्यपाल जैन ने कहा कि इस तरह के परिचय सम्मेलन से कई परिवारों का आपसी मिलन संभव हो पा रहा है। उन्होंने सत्यनारायण गुप्ता की सराहना करते हुए कहा कि यह पंचकूला में 12वां परिचय सम्मेलन है, लेकिन इस बार के परिचय सम्मेलन की भव्यता कुछ अनोखी ही है। उन्होंने शनिवार को निकाली शोभायात्रा की भी जमकर सराहना की। विधायक ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि ऐसे सम्मेलन लोगों को एक दूसरे के साथ मिलने का प्लेटफार्म देते हैं और यहा पर युवक-युवतियां अपना मनचाहा जीवन साथी चुन पाती हैं। इन सम्मेलनों से दहेज प्रथा पर भी रोक लग रही है। इस मौके पर बाल किशन बंसल, तरसेम गर्ग, दिनेश सिंगला, मुकेश सिंगला, विजय अग्रवाल, विष्णु गोयल, अशोक जिंदल, जीवन जिंदल, सुरेद्र बंसल, राकेश अग्रवाल भी उपस्थित थे।