Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

आमरण अनशन पर बैठे डल्लेवाल ने प्रधानमंत्री को लिखा पत्र

Updated on Thursday, December 12, 2024 19:05 PM IST

चंडीगढ़। हरियाणा-पंजाब के खनौरी बॉर्डर पर आमरण अनशन कर रहे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखकर किसानों की मांगों पर तवरित कार्रवाई की मांग की है। डल्लेवाल ने इस पत्र पर अपने खून से हस्ताक्षर किए हैं। वहीं डल्लेवाल का आमरण अनशन खुलवाने के लिए पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है।

किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल 17 दिनों से मरणव्रत पर हैं। उनकी तबीयत बिगड़ती जा रही है। डल्लेवाल के लिए तैनात निजी डॉक्टरों ने मेडिकल बुलेटिन जारी कर बताया है कि उनका वजन 12 किलो से ज्यादा कम हो गया है। उनकी किडनी कभी भी फेल हो सकती है और उन्हें हार्ट अटैक भी आ सकता है। इतना ही नहीं डॉक्टरों के मुताबिक इतने दिनों तक भूखे रहने की वजह से उनके लिवर में भी दिक्कत आ सकती है।

खून से किए हस्ताक्षर, आमरण अनशन समाप्त करवाने को हाईकोर्ट में याचिका

इस बीच डल्लेवाल ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम लिखे पत्र में कहा है कि मैं देश का साधारण किसान जगजीत सिंह डल्लेवाल भारी मन से पत्र लिख रहा हूं। यह आंदोलन 13 फरवरी से चल रहा है। सरकार टस से मस नहीं हुई तो 26 तारीख से मरणव्रत शुरू कर दिया। जिन मांगों को लेकर यह संघर्ष चल रहा है। वह विभिन्न सरकारों द्वारा किए गए वायदे हैं। 2011 में किए गए वादे पूरे करो या मेरी कुर्बानी लेने को तैयार रहें। अगर मेरी जान चली गई तो इसकी जिम्मेदारी आपकी होगी। क्योंकि मैं सरकार से आहत हूं और मैंने मरणव्रत शुरू करने का फैसला किया है। अगर इन दोनों मोर्चों का कोई नुकसान होता है तो इसकी जिम्मेदारी आपकी होगी। यह मेरा आपको पहला और आखिरी लेटर है।

दूसरी तरफ डल्लेवाल के आमरण अनशन को लेकर गुरुवार को एडवोकेट वासु रंजन शांडिल्य ने पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की है। याचिका में उन्होंने कोर्ट से मांग की है कि जल्द से जल्द डल्लेवाल के मरणव्रत को खत्म करवाया जाए। साथ ही मांग की गई है की डल्लेवाल को जरूरी डॉक्टरी सहायता देने के लिए जरूरी कदम भी उठाए जाएं। याचिका में उन्होंने मांग रखी है की शुक्रवार को ही इस मामले की सुनवाई की जाए।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X