Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

हिसार : वक्फ बोर्ड में व्यापक भ्रष्टाचार, संपतियों पर हो रहे अवैध कब्जे : इंद्रेश कुमार

Updated on Wednesday, December 11, 2024 19:19 PM IST

हिसार। आरएसएस के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं वरिष्ठ प्रचारक डॉ. इंद्रेश कुमार ने आरोप लगाया है कि वक्फ बोर्ड में व्यापक भ्रष्टाचार व्याप्त है, जिसके कारण कई वक्फ संपत्तियों पर अवैध कब्जे हो रहे हैं। मुस्लिम समुदाय में इस तरह की धारणा बन गई है कि वक्फ बोर्ड माफिया की तरह काम कर रहा है और भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है।

डॉ. इन्द्रेश कुमार बुधवार को पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। डॉ. इंद्रेश कुमार यहां वक्फ संशोधन बिल 2024 को लेकर प्रदेश भर से आए वक्फ बोर्ड के किराएदारों तथा समाज के अन्य वर्ग की राय जानने के लिए आए हुए थे। डॉ. इंद्रेश कुमार ने कहा कि आजादी के बाद वक्फ को लेकर कांग्रेस राज में तीन बार संशोधन हुए हैं। उन सबके कारण वक्फ आज वेलफेयर के बजाय माफिया का अड्‌डा बन गया है।

वक्फ (संशोधन) बिल 2024 पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि वक्फ संशोधन को लेकर आज विरोधी झूठ बोलकर भड़का रहे हैं कि सरकार संपत्तियों, कब्रिस्तानों की जमीनों पर कब्जा कर लेगी। जबकि बिल पारदर्शिता के लिए है ताकि वक्फ की संपत्ति और इनकम सभी के सामने आ सके। वक्फ संशोधन बिल को लेकर ज्वाइंट पार्लियामेंट्री कमेटी (जेपीसी) बनाई गई। जेपीसी देशभर में बैठक कर रही है और वक्फ संशोधन बिल को लेकर देश की जनता की सुझाव लेने का काम कर रही है। जेपीसी को अपनी रिपोर्ट सौंपने का फरवरी 2025 का समय दिया गया है। जेपीसी अपनी रिपोर्ट तय समय पर देती है या एक बार फिर उसका समय बढ़ाया जाएगा अभी कुछ नहीं कहा जा सकता। उन्होंने कहा कि वक्फ संशोधन बिल 2024 के मुख्य तीन उद्देश्य है। पहला वक्फ बोर्ड की जिम्मेवारी तय करना और उसके काम में पारदर्शिता लाना, दूसरा यह सुनिश्चित करना कि वे समुदाय की बेहतरी के लिए काम करे, तीसरा गैर मुस्लिम सदस्यों की नियुक्ति के जरिए सामुदायिक सौहार्द्र को बढ़ावा देना है।

वक्फ बोर्ड के किराएदारों व समाज के अन्य वर्गों की राय जानने पहुंचे आरएसएस नेता

डॉ. इंद्रेश कुमार ने कहा कि इस देश में जमीन के मामले में किसी भी विवाद का फैसला अदालतें करती है, लेकिन जब बात वक्फ बोर्ड की संपत्तियों की आती है तो वक्फ बोर्ड ही ऐसी संपत्तियों को फैसला करती है। अगर वक्फ बोर्ड आपके खिलाफ फैसला दे देता है तो उसे ही अंतिम माना जाता है और ऐसे में कई संपत्तियों पर गलत ढंग से कब्जा किया जाता है।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X