Friday, 23 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

कोल्ड ड्रिंक में नशा पिलाकर महिला से दुष्कर्म, डेढ़ लाख में बेचा

Updated on Friday, November 10, 2017 15:37 PM IST

यमुनानगर,9 नवंबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया ) । पति से अलग होने के बाद पुलिसकर्मी के साथ लिव इन में रह रही एक महिला से दुष्कर्म करने और डेढ़ लाख रुपये में बेचने का मामला सामने आया है। महिला का आरोप है कि उसे कोल्ड ड्रिंक में नशा पिलाकर दुष्कर्म किया गया और उससे जबरन शादी की गई। पुलिस ने शिकायत पर एक महिला समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

पानीपत के एक गांव की रहने वाली 30 वर्षीय पीडि़ता ने फर्कपुर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वर्ष 2005 में उसकी शादी करनाल के गांव में हुई थी। पति से अनबन के कारण कोर्ट में तलाक का केस विचाराधीन है। वह बीते दो वर्ष से यमुनानगर में पुलिसकर्मी सतबीर के साथ लिव इन रिलेशन में रह रही है।

महिला के अनुसार, जुलाई में सतबीर के परिचित पानीपत स्थित अशोक विहार कालोनी निवासी राजकुमार ने उसकी मुलाकात कालोनी की महिला से कराई थी। 16 जुलाई को दोनों उसे दिल्ली के लामपुर में उक्‍त महिला की बहन के पास ले गए। वहां किसी अच्छे परिवार में उसकी शादी कराने की बात कही। उसने शादी के लिए हामी भर दी और यमुनानगर लौट आई। पीडि़त महिला ने बताया कि गत 24 जुलाई को अशोक विहार कालोनी निवासी महिला और पानीपत निवासी सतपाल सैनी उसके घर पहुंचे। दोनों उसे शादी की बात कहकर साथ ले गए। इस पर वह सोने-चांदी के आभूषण और अन्य कीमती सामान भी साथ ले गई। अशोक विहार कालोनी निवासी महिला की बहन के घर पहुंचकर उन्होंने सोनीपत के गांव नाहरी निवासी अशोक को भी वहां बुला लिया। महिला के अनुसार, उन्होंने बताया कि अशोक के साथ ही उसकी शादी कराई जाएगी। अगले दिन 25 जुलाई को  उसे अशोक के घर नाहरी गांव ले जाया गया। वहां उसने दोपहर में भोजन कराया गया। पीडि़त महिला का कहना है कि इस दौरान उसे कोल्ड ड्रिंक पीने के लिए दी गई। इसे पीकर वह बेहोश हो गई। इसके बाद अशोक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला के अनुसार, होश आने पर उसने विरोध किया तो अशोक ने धमकी दी कि यदि उसने शादी नहीं की तो वह उसकी अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। इसके बाद अशोक ने उसके गले में वरमाला डाल दी। 22 अगस्त तक वह उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। उसे नशे के इंजेक्शन भी दिए गए। एक दिन वह किसी तरह वहां से भाग गई। इसके बाद भी अशोक व अन्य अभियुक्त उसे फोन पर धमकाने लगे। बाद में उसे पता चला कि सतपाल सैनी ने उसे डेढ़ लाख रुपये में अशोक को बेचा था। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उधर, पानीपत बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ने सतपाल सैनी नाम के किसी वकील के होने से इनकार किया है। 

'' अशोक के खिलाफ दुष्कर्म व अन्य तीन के खिलाफ साजिश रचने व जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज कर लिया है। जांच के बाद जल्द ही अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

                                                                                           - एएसआइ लखविंद्र सिंह, जांच अधिकारी।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X